Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Gold Kise Nahi Pehnana Chahiye: इन राशियों के लिए सोना पहनना है शुभ, जानें किन लोगों को सूट नहीं करता गोल्ड
Gold Astrology: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से है। इस स्थिति में सोने का संबंध भी ऐसे ही एक ग्रह से है। स्त्री हो या पुरुष हर कोई सोने का आभूषण पहनना बेहद ही पसंद करते है। लेकिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुछ राशि के जातकों को सोना पहनने से अद्भुत लाभ मिलता है।
सोना एक कीमती धातु है। इससे तैयार आभूषण पहनने का रिवाज सदियों पुराना है। सोना न केवल सुंदरता को निखारता है बल्कि हमारे शरीर को इससे लाभ भी मिलता है। ज्योतिष शास्त्र ने बताया है कि कुछ राशि के जातकों को सोना पहनने से बहुत लाभ प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्त्मत सोना पहनने से चमक जाती है।
इन राशियों के लिए सोना पहनना है शुभ

तुला राशि
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार तुला राशि के जातकों को स्वर्ण धारण करने से बेहद ही शुभ समाचार प्राप्त होते हैं। ऐसी मान्यता है कि तुला राशि के जातकों के सोना धारण करने से जीवन में धन-धान्य की कमी कभी देखने को नहीं मिलती है। इसके साथ ही दिन-ब-दिन आय के साधन में विस्तार होने की संभावना रहती है।
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक मकर राशि वालों के लिए सोने के आभूषण पहनना बेहद ही लाभकारी एवं अच्छा माना गया है। इससे उनके जीवन में रोग, दोष, कष्ट समेत सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन खुशियों से भरी रहती है।
सोना पहनने से क्या लाभ होता है?
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार स्वर्ण यानी सोने का संबंध गुरु ग्रह से है। ऐसे में सोने के आभूषण धारण करने से बृहस्पति ग्रह की स्थिति बहुत ही मजबूत होती है। जिसके कारण जीवन में सफलता का योग निरंतर बनने लगता है। सोने की अँगूठी पहनने से वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है तथा जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध बना रहता है। गुरु ग्रह के कारण कई ग्रहों के दोष से भी मुक्ति मिलती है। इससे मान प्रतिष्ठा में भी इजाफा होता है।
किन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशि वालों को सोना पहनने से बचने की सलाह दी गयी है। यह उनके लिए बेहद ही अशुभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक वृषभ, वृश्चिक, कुंभ समेत मिथुन राशि के जातकों को सोने के आभूषण पहनने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा जो लोग शनि ग्रह से संबंधित कार्य करते हैं जैसे कि कोयला, तेल, लोहा उन्हें भी सोने के आभूषण धारण करने से परहेज़ करना चाहिए। इससे आपका व्यापार तथा कारोबार पर बुरा असर पड़ने की पूर्ण संभावना होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
