Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Akshaya Tritiya 2024 Shopping: अक्षय तृतीया पर राशिनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, घर-परिवार में होगी बरकत
Akshaya Tritiya 2024 Shopping: अक्षय तृतीय का पर्व हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है, जिस कारण इस दिन किसी नए काम की शुरुआत, मांगलिक कार्य या बड़ी खरीददारियों को शुभ माना गया है।
इस वर्ष 10 मई को अक्षय तृतीय मनाई जायेगी। इस ख़ास दिन बर्तन, सोने-चांदी, वाहन आदि खरीदे जाते हैं। मान्यता अनुसार इस दिन खरीदारी करने से घर में माता लक्ष्मी-कुबेर भगवान् का आशीर्वाद बना रहता है। जानते हैं अपनी राशि के अनुसार अक्षय तृतीय पर क्या खरीदना लाभकारी होगा -

अक्षय तृतीया 2024 शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2024 Date and Time)
इस साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई दिन शुक्रवार को प्रातः काल 4 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगी और इसके अगले दिन 11 मई प्रातः काल 02 बजकर 50 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि की मुताबिक मुख्य रूप से अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 5:33 से दोपहर 12:18 तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु गण पूजा अर्चना कर सकते हैं। इस अवधि पर पूजा अर्चना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है तथा पापों से मुक्ति मिलती है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोना खरीदने के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।
अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार क्या खरीदें? (Akshaya Tritiya 2024 Zodiac Signs Based Shopping)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को 10 मई को जौ खरीदना चाहिए। साथ ही उन्हें सोने या ताम्बे का एक कलश भी खरीदकर घर लाना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदनी चाहिए। इससे घर में बरकत बढ़ेगी।
मिथुन राशि
इस दिन इस राशि के जातकों को हरे रंग के कपड़ों की खरीदारी करनी चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर चांदी व स्टील की कोई चीज़ खरीदना बेहद शुभ माना जाएगा।
सिंह राशि
अक्षय तृतीया के दिन तांबे की कोई वस्तु खरीदना घर की आर्थिक स्थिति के लिए शुभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को 10 मई के दिन तुलसी का पौधा घर लाएं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन कोई उपकरण खरीदना चाहिए। यह उपकरण किचन सम्बन्धी हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को तृतीया के दिन गुड़ खरीदकर घर लाना चाहिए। इसके साथ ही वे सोने की कोई वास्तु भी खरीद सकते हैं।
धनु राशि
इस राशि के लोग 10 मई को पीतल का कोई बर्तन ज़रूर खरीदें। इससे घर में आर्थिक समृद्द्धि आएगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोग तृतीया के अवसर पर चांदी की कोई वस्तु खरीदें।
कुम्भ राशि
10 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर काला तिल खरीद कर घर लाएं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को जौ की खरीदारी करके अक्षय तृतीया के दिन घर लाना चाहिए। इससे घर में माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications