Latest Updates
-
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे काम और उपाय जल्दी फल देते हैं। खासतौर पर इस दिन दान करने का विशेष शुभ फल मिलता है। माना जाता है कि इस दिन जो भी दान किया जाता है, उसका यानी कभी खत्म ना होने वाला फल मिलता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन कुछ चीजों का दान किया जाए, तो इससे अन्न-धन में बरकत होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। तो आइए, जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन 5 चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

अनाज का दान करें
अक्षय तृतीया के दिन अनाज दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को गेहूं, चावल या चना जैसे अनाज दे सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और खाने-पीने की कभी कमी नहीं होती। साथ ही, जीवन में स्थिरता और सुख-शांति भी बनी रहती है।
सत्तू का दान करें
अक्षय तृतीया के दिन सत्तू दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। यह खासतौर पर गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देता है और ऊर्जा बनाए रखता है। ऐसे में, जरूरतमंदों को सत्तू देना एक अच्छा और उपयोगी दान माना जाता है। कहा जाता है कि इससे जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
फलों का दान करें
वैशाख महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है, ऐसे में लोगों को ठंडक देने वाली चीजों का दान करना शुभ माना गया है। इस दिन तरबूज, खरबूज, आम जैसे फलों का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे न सिर्फ दूसरों को राहत मिलती है, बल्कि आपके जीवन में भी सुख और संतुलन बना रहता है।
जूते-चप्पल और छाते का दान करें
गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को जूते-चप्पल, छाता या धूप से बचाने वाली चीजें देना भी एक अच्छा काम माना जाता है। यह दान दूसरों को राहत देने के साथ-साथ आपके लिए भी शुभ फल लेकर आता है।
पानी से भरा कलश दान करें
अक्षय तृतीया के दिन पानी से भरा कलश या मिट्टी का घड़ा दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इसे किसी जरूरतमंद या योग्य व्यक्ति को अनाज, फल या वस्त्र के साथ दिया जाए तो इसका फल और भी अच्छा माना जाता है। गर्मी के मौसम में पानी से जुड़ा दान करने से न सिर्फ दूसरों को राहत मिलती है, बल्कि जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता भी बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications