Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र पर्व है। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कार्यों का फल कभी खत्म नहीं होता, इसलिए इसे बहुत खास माना जाता है। यही वजह है कि लोग इस दिन सोना-चांदी, वाहन या अन्य जरूरी चीजों की खरीदारी करते हैं और नए काम की शुरुआत भी करते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें अक्षया तृतीया के दिन खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर के माहौल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। तो आइए, जानते हैं कि अक्षया तृतीया पर भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए -

अक्षय तृतीया 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर होगी और इसका समापन 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर होगा। इस बार अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और गजकेसरी योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इस दिन को और भी खास बनाते हैं। ऐसे में, पूजा-पाठ, दान और खरीदारी के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।
अक्षय तृतीया पर क्या न खरीदें?
काले रंग की चीजें न खरीदें
अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर काले रंग की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए। दरअसल, काला रंग अक्सर नकारात्मकता से जोड़ा जाता है, इसलिए इस दिन काले कपड़े या अन्य काली चीजें लेने को शुभ नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि इससे घर के माहौल पर असर पड़ सकता है।
लोहे और स्टील की वस्तुएं न लें
अक्षय तृतीया के दिन लोहे या स्टील से बनी चीजें खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता, जैसे बर्तन, औजार या फर्नीचर आदि। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ये धातुएं इस खास दिन की शुभता को कम कर सकती हैं, इसलिए इनसे दूरी रखना बेहतर माना जाता है।
प्लास्टिक के सामान से करें परहेज
अक्षय तृतीया पर प्लास्टिक से बनी चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए। दरअसल, प्लास्टिक को न तो शुद्ध माना जाता है और न ही सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ। माना जाता है कि इस दिन प्लास्टिक की चीजें लेने से घर की बरकत पर बुरा असर पड़ सकता है।
धारदार और नुकीली चीजें न खरीदें
अक्षय तृतीया के दिन चाकू, कैंची, ब्लेड या किसी भी तरह की तेज धार वाली चीजें खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसी वस्तुएं रिश्तों में तनाव और मनमुटाव बढ़ा सकती हैं। इसलिए इस शुभ दिन इन चीजों से दूरी रखना बेहतर माना जाता है।
कांटेदार पौधे घर न लाएं
अक्षय तृतीया के दिन कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस आदि घर लाना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं और घर के माहौल पर असर डाल सकते हैं। इसलिए अक्षय तृतीया पर हरे-भरे और सकारात्मक ऊर्जा देने वाले पौधे ही घर लाना बेहतर रहता है।
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना शुभ है?
अक्षय तृतीया के दिन कुछ खास चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी या अन्य कीमती धातु लेने की परंपरा है, जिसे समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा नए कपड़े, बर्तन, पूजा से जुड़ी सामग्री और मिठाई आदि खरीदना भी अच्छा माना जाता है। कई लोग इस दिन दान-पुण्य के लिए भी जरूरी सामान खरीदते हैं, जिससे घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
