Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया, हिंदू धर्म में बहुत शुभ तिथि मानी जाती है। यह पर्व हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन बिना किसी मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, सोना-चांदी खरीदना, व्यापार की शुरुआत आदि किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया को धन और समृद्धि से जुड़ा बेहद खास अवसर माना जाता है, इसलिए इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर किए गए पूजा-पाठ, दान और उपायों का कई गुना फल मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं, तो आर्थिक परेशानियों और कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, धन-समृद्धि और सुख, सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए, जानते हैं इन प्रभावी उपायों के बारे में -

कुबेर देव के नाम का दीपक
अक्षय तृतीया के दिन घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव के नाम का चौमुखी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे धन के नए अवसर बनते हैं और आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य का महत्व
अक्षय तृतीया पर जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े या धन का दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान लंबे समय तक शुभ फल देता है और जीवन में सकारात्मकता लाता है।
ऋणमोचन स्तोत्र का पाठ
अक्षय तृतीया के दिन दिन ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का 108 बार जाप करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे कर्ज से राहत मिलने लगती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, हवन करने से इसका प्रभाव और बढ़ जाता है।
पीली कौड़ी का उपाय
अक्षय तृतीया के दिन पीली कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पूजा के समय पीली कौड़ियों को लक्ष्मी जी के चरणों में अर्पित करें और पूजा के बाद उन्हें लाल या पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। मान्यता है कि इससे घर में धन का स्थिर प्रवाह बना रहता है और आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। कुछ लोग इन कौड़ियों को अपने पर्स में भी रखते हैं, जिससे खर्च पर नियंत्रण और आय में बढ़ोतरी होने की मान्यता है।
नमक खरीदें
अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है। नमक को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर नमक घर लाने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
