Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं
Akshay Tritiya 2023: वर्षों बाद अक्षय तृतीया पर गुरु गोचर, इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय
पंचांग के अनुसार हिन्दू धर्म के सबसे शुभ दिन माने जाने वाले अक्षय तृतीया का त्यौहार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है और इस दिन हर प्रकार के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
इस वर्ष की अक्षय तृतीया कुछ कारणों से और भी खास होने वाली है। इस वर्ष तृतीया के दिन बृहस्पति अपना स्थान बदलकर गोचर करने जा रहे हैं। बृहस्पति मीन राशि से निकलकर मेष राशि में विराजमान होने जा रहे हैं। सालों बाद अक्षय तृतीया पर होने जा रहे बृहस्पति के इस गोचर से 4 राशियों को लाभ मिलने जा रहा है-

मेष राशि
अक्षय तृतीया के दिन बृहस्पति ग्रह गोचर करके मेष राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गतिविधि से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में फायदे के साथ साथ नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और आय में वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ ही पुराना रुका हुआ पैसा वापिस आएगा।
मिथुन राशि
इस राशि के बृहस्पति का गोचर स्वास्थ्य लाभ लेकर आएगा। जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुराने रोगों में भी बेहतरी होगी। क़र्ज़ या उधार में लम्बे समय से फंसा हुआ पैसा वापिस आ सकता है। वहीं वो जातक जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं, उनको इस गोचर के प्रभाव से सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति ग्रह की स्थिति परिवर्तन सुखद समाचार लेकर आएगी। इस दौरान मान सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर पदोन्नति होने के भी आसार हैं। इसके साथ ही किसी यात्रा पर जाने का भी योग बन सकता है।
धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी अक्षय तृतीया पर होने वाला गोचर लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ साथ प्रमोशन के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। इस योग के प्रभाव से जातक तनाव मुक्त रहेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications