Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Ashadha Amavasya 2024 Rashifal: आषाढ़ अमावस्या पर शनि बना रहे हैं शुभ योग, इन राशियों पर होगी पितरों की कृपा
Ashadha Amavasya 2024 Rashifal: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि बेहद ही खास मानी जाती है। अमावस्या तिथि के पावन पर्व पर पितरों को तर्पण करना और उनके नाम पर दान दक्षिणा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
इस वर्ष आषाढ़ अमावस्या 5 जुलाई दिन शुक्रवार को है। इसके साथ ही आषाढ़ अमावस्या पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए।

इस वर्ष की आषाढ़ अमावस्या को बेहद ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस शुभ अवसर पर शनि अपनी स्वराशि कुंभ पर विराजमान होकर शश राज योग का निर्माण करेंगे।
इसके साथ ही शनि कुंभ में वक्री चाल यानि उल्टी चाल चल चुके हैं जो बहुत ही विशेष बताया जा रहा है। आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं आषाढ़ अमावस्या पर शनि के राजयोग से किन-किन राशियों को लाभ होगा।
Ashadha Amavasya 2024 Rashifal
मिथुन राशि
आषाढ़ अमावस्या के शुभ अवसर पर शनि का संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होगा। मिथुन राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन तरक्कियों से भरे हो सकते हैं। इस समय पैसों की कमी देखने को नहीं मिलेगी। आय के नए-नए सोर्स प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही शनि के आशीर्वाद से ढैय्या का भी प्रभाव कम होगा। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में आप नई-नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही बड़े से बड़े कारोबारी के साथ आपका मिलना हो सकता है।
मकर राशि
आषाढ़ अमावस्या के पावन पर्व पर शनि के संयोग से मकर राशि के लोगों के लिए यह समय किसी गोल्डन टाइम से कम नहीं रहेगी। इस समय आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आ सकता है तथा नए-नए आय के साधन प्राप्त हो सकते हैं। आपके कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का साथ प्राप्त हो सकता है तथा आपके अच्छे कार्य को देखकर आपका बॉस आपसे बहुत ही खुश हो सकता है।
कुंभ राशि
आषाढ़ अमावस्या के शुभ अवसर पर शनि के संयोग से कुंभ राशि के जातकों को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। बेरोजगारों को नौकरी के नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय मेहनत का फल मिलने की उम्मीद रहेगी। आपके जीवन में खुशियों की नई-नई बहार आएगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा तथा आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
