Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Ashadha Amavasya 2026: कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या कहा जाता है। इस बार 14 जुलाई 2026 को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। इस बार मंगलवार के दिन पड़ने की वजह से इस दिन भौमवती अमावस्या का संयोग भी बन रहा है। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, पितरों का तर्पण करने, श्राद्ध करने व दान-पुण्य करने से हमारे पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद हम पर बनाए रखते हैं। पंडित विनोद पांडे ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करने से आप पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं और पितरों का आशीर्वाद पा सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि इस भौमवती अमावस्य के दिन आपको भी आपके पूर्वजों का आशीर्वाद मिले तो जान लें कि इस दिन किन 5 चीजों का दान करें।

1. काले तिन
जब भी पितरों का श्राद्ध या तर्पण किया जाता है तो काले तिल का अवश्य इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि काले तिल पितृ तृप्ति का प्रतीक होते हैं। ऐसे में किसी जरूरतमंद को आषाढ़ अमावस्या के दिन काले तिल का दान करने से आप पितृ दोष से मुक्ति पा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
2. छाता, या पानी का घड़ा
ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या के दिन प्यासों को पानी पिलाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। अगर बात भौमवती अमावस्या की हो तो इस दिन आप छाते भी दान करें और पानी से भरे घड़ों का दान करें। फिर देखिए कैसे आप पर बरसती है आपके पितरों की कृपा।

3. वस्त्र करें दान
जरुरतमंदो को आषाढ़ अमावस्या के दिन वस्त्रों का दान करें। स्कंद पुराण में भी अमावस्या के दिन वस्त्र दान का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार, कपड़ों का दान करें।
4. अन्न का करें दान
शास्त्रों में भी बताया गया है कि अमावस्या के दिन भूखों और जरूरतमंदो को अन्न का दान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है। पितरों की कृपा से अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं।
5. गाय को खिलाएं चारा
वैसे तो गाय को चारा खिलाना बहुत पुण्य का काम होता है लेकिन बात आषाढ़ अमावस्या की हो तो ये पुण्य चार गुना बढ़ जाता है। पद्म पुराण में कहा गया है कि अमावस्या के दिन गौ सेवा करने और उन्हें अपनी सामर्थ्य के अनुसार, हरा चारा, भूसा या गुड़ खिलाने से जीवन की सारी समस्याएं खत्म होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications