Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
काम का नाम सुनते ही चढ़ जाता है इन्हें बुखार, आलसी लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं ये राशियां
तेजी से भागती दुनिया में, जहां प्रोडक्टिविटी और स्किल्स को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है, वहां कुछ व्यक्ति ऐसे भी हैं जिन्हें छुट्टी लेना और आराम करना बेहद पसंद है।
इन लोगों को अधिक शांतचित्त होने और अपनी ही स्पीड से जीवन जीने के लिए जाना जाता है। आराम के प्रति उनका ख़ास प्रेम होता है। आइये जानते हैं कौन सी वे 4 राशियां हैं जिनके जातक अपने आलस्य और आरामतलब व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

वृषभ राशि
इस राशि में पैसा हुए लोग जीवन में आराम को बहुत महत्व देते हैं। ये आराम फरमाने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं। इन्हें स्वादिष्ट भोजन करना, पसंद की जगह पर घंटों बिताना और नींद की मीठी झपकी लेने में आनंद आता है। ये जरूरी काम को एकतरफ करके एक नींद लेने को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को अपने घर और अपने पर्सनल स्पेस से बड़ा लगाव रहता है। ये घर के माहौल से इतने ज्यादा संतुष्ट रहते हैं कि बाहर निकलने से बचते हैं। इन्हें बाहर जाकर कोई भी काम करना पसंद नहीं आता है। इससे बचने के लिए ये बहाने बनाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। यही वजह है कि कर्क राशि के लोगों के अंदर आपको कुकिंग, बुक रीडिंग या फिर फिल्मे देखने का शौक पाएंगे।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आजादी और रोमांच पसंद होता है। इस राशि के व्यक्ति अपनी स्वतंत्रता को महत्व देते हैं। ये जिम्मेदारियों या किसी रूटीन से बंधे रहना पसंद नहीं करते हैं। ये अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं और अपने आराम तथा सुकून से कोई समझौता नहीं करते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोग अपने ही ख्यालों की दुनिया में रहते हैं। मीन राशि के लोग दूसरों को आलसी लग सकते हैं क्योंकि वे वास्तविकता के दबाव से बचकर अपने ही विचारों में खोए रहते हैं। ये सामने से दी जाने वाली जिम्मेदारियों से बचकर निकल जाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications