Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
August Monthly 2023: अगस्त 2023 में इन 4 राशि वालों के लिए खुशखबरी! खुलेंगे किस्मत, मिलेगी सफलता
ग्रहों की दशा और दिशा बदलती रहती है जिससे शुभ और अशुभ दोनों परिणाम मिलते हैं। ऐसे में अपनी राशि से संबंधित ग्रह दशा को जानने से आप सचेत रहकर अशुभ परिणामो के लिए तैयार रहते हैं तो वही शुभ परिणाम का भरपूर इस्तेमाल कर पाते हैं।
अगस्त के अंत में पवित्र श्रावण मास का समापन होगा और इसी के साथ कई राशियों की ग्रह दशा भी बदलेगी। ऐसे में हम आपको बताते हैं अगस्त में उन राशियों की स्थिति जिनके जीवन में सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

मिथुन राशि:
मिथुन उन लकी राशियों में से एक है जिनको बहुत सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। इनके लिए अगस्त का महीना बहुत शुभ होने वाला है। आप बहुत मेहनत करते हैं किन्तु मेहनत का समुचित फल प्राप्त नहीं मिलता है जिससे आप परेशान रहते हैं। लेकिन घबराइए मत, अगस्त में ग्रहों की दशा बदलेगी और आपको उचित परिणाम मिलने लगेंगे। पढाई लिखाई में भी आपको अछे परिणाम मिलेंगे। हो सकता है कि आपको विदेश भ्रमण का भी मौका मिल जाये। बुध बृहस्पति और राहू की स्थिति शुभ योग बना रहे हैं और ऐसे में सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे। आप धन कमा पाएंगे और संचित भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और साथ में आपके प्रेम सम्बन्ध भी प्रगाढ़ होंगे।

सिंह राशि:
लकी राशियों में दूसरे नंबर पर है सिंह राशि। इस राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत सारी खुशखबरी लेकर आ सकता है। आप नए कार्य शुरू करेंगे और इन नए कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। बृहस्पति की शुभ स्थिति की वजह से आप पैसा खूब कमा पाएंगे। नया व्यापार हो या फिर पैसो का इन्वेस्टमेंट, आपको लाभ मिलने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इसमें प्रमोशन के अच्छे आसार दिख रहे हैं और आपके काम की तारीफ़ होगी। बृहस्पति की स्थिति की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन इन यात्राओं की वजह से भी आपको लाभ होगा।

कन्या राशि:
अगस्त माह में लकी राशियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है कन्या राशि। इस राशि वालों के सम्बन्ध सुधरेंगे, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा, धन में बढ़ोतरी होगी और सुख शांति में वृद्धि होगी। बृहस्पति की दशा ऐसी है की आपका अध्यात्म की तरफ झुकाव होगा, आपको यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, काम के प्रति समर्पण बढ़ेगा, साथ ही निर्णय लेने के मामले में आप स्वावलंबी बनेंगे। आपने जो भी लक्ष्य रखा है उस पर आपका फोकस बढेगा।

धनु राशि:
चौथी लकी राशि है धनु। अगस्त माह में इन राशि वालों के लिए बहुत अच्छे परिणाम आ सकते हैं। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, नए रिश्ते भी बन सकते हैं। पार्टनर के साथ सम्बन्ध और ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक प्रगति होगी, व्यवसाय हो या नौकरी दोनों में अछे परिणाम मिलेंगे। अध्यात्म की और झुकाव हो सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications