Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
August 2024 Grah Gochar: अगस्त में ग्रहों का होने वाला है बड़ा उलटफेर, देखें किसे मिलेगा लाभ
August 2024 Grah Gochar: अगस्त का महीना जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। अगस्त माह में कई बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं। इस माह में सूर्य बुध, शुक्र समेत मंगल राशि में बदलाव करने वाले हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।
सिंह राशि में त्रिगही योग:
अगस्त के महीने में सिंह राशि पर बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। अगस्त माह में सिंह राशि में सूर्य, बुध और शुक्र त्रिगही योग बन रहे हैं। 16 अगस्त से 22 अगस्त तक सिंह राशि में इस योग का निर्माण होगा।

सूर्य गोचर:
सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में 16 अगस्त को प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर 16 अगस्त दिन शुक्रवार 2024 सायं काल 7:53 पर होगा।
सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक विद्यमान रहते हैं। सूर्य के गोचर को संक्रांति भी कहा जाता है।
मंगल गोचर:
मंगल वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मंगल का गोचर अगस्त माह में 26 अगस्त दिन सोमवार 2024 के दिन होगा। मंगल इस दिन दोपहर 3:40 पर गोचर करेगा।
बुध गोचर:
बुध इस समय सिंह राशि में विद्यमान है। 5 अगस्त दिन सोमवार 10:25 पर बुद्ध सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। ग्रहों के राजा बुध 22 अगस्त को सिंह राशि से वापस कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके पश्चात 29 अगस्त 2024 को बुध मार्गी होंगे। इस दौरान बुध कुल 24 दिनों के लिए वक्री गति से चलेंगे।
शुक्र गोचर:
भोग विलास के कारक शुक्र सिंह राशि से कन्या राशि में अगस्त के महीने में अपनी राशि में बदलाव करेंगे। शुक्र कन्या राशि में 25 अगस्त दिन रविवार को रात्रि 1:24 पर गोचर करेंगे। शुक्र प्रत्येक राशि में लगभग 25 दिनों तक विद्यमान रहते हैं।
इस वर्ष 2024 अगस्त माह में सिंह में ग्रहों की बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। सिंह राशि वाले जातकों के लिए अगस्त का महीना मिश्रित फल लेकर आएगा। इस दौरान आपको शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों के जीवन में कई भौतिक सुख सुविधा आएंगी। इस दौरान आपको तेजी से आर्थिक आय देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही खर्चे में भी वृद्धि होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











