Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
August 2023 Grah Gochar: अगस्त के महीने में इन मुख्य ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानें आप पर कैसा होगा असर
August 2023 Grah Gochar: वर्ष 2023 का अगस्त माह शुरू हो चुका है। इस महीने कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार जैसे रक्षाबंधन, हरियाली तीज और सावन सम्बन्धी व्रत आने वाले हैं।
इस महीने में तीन बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है। इस ग्रह गोचर का असर सभी राशियों पर दिखेगा। लेकिन कुछ राशियों का भाग्य गोचर के प्रभाव से चमकने वाला है।

इन राशियों के लिए यह महीना खुशहाली और तरक्की लेकर आएगा। धन लाभ, और संबंधो में मधुरता के साथ साथ इन राशियों का महीना अच्छा गुज़रेगा। जानते हैं कौन से हैं वे महत्वपूर्ण गोचर जो अगस्त माह को विशेष बनाने वाले हैं -
शुक्र गोचर - 3 अगस्त 2023
शुक्र ग्रह को समृद्धि और सुख का प्रतीक माना जाता है। शुक्र ग्रह 3 अगस्त को शाम 07:37 बजे सिंह राशि में अस्त होगा। फिर 19 अगस्त को सुबह 05:21 बजे कन्या राशि में शुक्र का उदय होगा। शुक्र ग्रह का यह गोचर कन्या, तुला और वृषभ राशि के लिए काफी शुभ होने वाला है।
सूर्य गोचर - 17 अगस्त 2023
सभी ग्रहों के स्वामी सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। इस बार सूर्य 17 अगस्त को दोपहर 01:23 बजे अपनी राशि - सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर सिंह और मेष राशि के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
मंगल गोचर - 18 अगस्त 2023
सूर्य गोचर होने के अगले दिन ही मंगल गोचर होने वाला है। 18 अगस्त को दोपहर 03:14 बजे मंगल ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश होगा। मंगल को ऊर्जा और साहस का द्योतक माना जाता है। मंगल गोचर से मेष, मिथुन, कन्या, कर्क और वृश्चिक राशि को लाभ मिलेगा।
बुध वक्री - 24 अगस्त 2023
इन तीनों गोचर के बाद 24 अगस्त को बुध ग्रह वक्री होंगे। इस दिन रात 12:52 बजे बुद्ध ग्रह सिंह राशि में वक्री होंगे। हालांकि बुध की वक्री यानी उलटी चाल से कुछ राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
