Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
August 2024 Lucky Zodiac Signs: अगस्त में चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य, लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद
August 2024 Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों की हलचल का बहुत महत्व होता है। ग्रह नक्षत्र की हलचल का संपूर्ण 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो कुछ राशि के जातकों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
ग्रहों की हलचल से साप्ताहिक राशिफल का आकलन किया जाता है। ग्रहों की हलचल से अगस्त माह कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाला है। आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं अगस्त माह किन राशियों के लिए वरदान के समान होने वाला है-

August 2024 Lucky Zodiac Signs in Hindi
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। इस समय आपको पारिवारिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का अनुभव प्राप्त हो सकता है। आप वाहन, मकान समेत प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। शिक्षा से संबंधित लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से संघर्ष करने वाले विद्यार्थियों को इस समय सफलता निश्चित ही प्राप्त हो सकती है। आर्थिक रूप से मजबूती मिल सकती है। इसके साथ ही मेहनत करने वाले जातकों को निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही फलदाई साबित होने वाला है। इस समय आपको कार्यों में हर संभव सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार का साथ भरपूर मिलेगा। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ आपका समय सुखद रूप से व्यतीत होगा। तेजी से आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। इस समय भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इसके साथ ही आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। कन्या राशि के जातकों के लिए आय के नए-नए साधन देखने को मिल सकते हैं तथा आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आ सकता है। इस समय आपको कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय सुनहरा हो सकता है। आपकी राशि में धन लाभ का योग बन रहा है। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में कार्य करने वाले सहकारियों का भरपूर साथ मिलेगा और आपकी हर तरफ तारीफ होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रूप से व्यतीत होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
