Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Nag Panchami 2024 Rashifal: नाग पंचमी पर बनने जा रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी तरक्की
Nag Panchami 2024 Rashifal: इस वर्ष नाग पंचमी का पावन पर्व 9 अगस्त दिन शुक्रवार को है। इस दिन उपासक विधिवत व्रत भी रखते हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की उपासना की जाती है। इस बार नाग पंचमी बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि इस वर्ष नाग पंचमी पर बहुत ही महत्वपूर्ण योग बनने जा रहा है। यह योग 6 वर्षों के पश्चात बनने जा रहा है।
दरअसल 6 वर्षों बाद नाग पंचमी पर सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बनने जा रहा है जो की बेहद ही शुभ है तो आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं कि नाग पंचमी पर बनने वाले यह सभी योग किन राशियों के लिए शुभ एवं लाभदाई साबित होने जा रहे हैं-

नाग पंचमी 2024 राशिफल
मेष राशि:
नाग पंचमी का शुभ अवसर मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होगा। शुभ योगों के निर्माण से लंबे अंतराल से चली आ रही चिंताओं का बहुत जल्द हल निकल सकता है। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आएगा। धन संचय करने में आप कामयाबी हासिल करेंगे। इसके साथ ही पारिवारिक माहौल मधुर रूप से व्यतीत होगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए नाग पंचमी बेहद ही शुभ रहेगी। इस समय आपके कार्य क्षेत्र में कार्य करने वाले सहकर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपके बॉस आपकी तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शुभ योग के निर्माण से हर दृष्टिकोण से आपको सफलता प्राप्त होगी। इस समय आपका मन खुशियों से भरा रहेगा। आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
सिंह राशि:
नाग पंचमी पर सिंह राशि वालों को शुभ योग के निर्माण से लाभ प्राप्त होगा। लंबे अंतराल या पुराने समय में किए गए निवेश इस समय आपको लाभ देंगे। व्यर्थ के विवादों से आप दूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। मानसिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगी।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों को नाग पंचमी के पावन पर्व पर भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। इस समय आप किसी भी धार्मिक क्षेत्र पर यात्रा कर सकते हैं जिससे कि आपका मन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार तथा कारोबार के क्षेत्र में तेजी से विस्तार होगा जिससे आपकी आर्थिक आय दोगुनी होगी। इस समय आप धन का संचय करने में कामयाबी हासिल करेंगे।
मीन राशि:
नाग पंचमी पर बनने जा रहे इन शुभ योग से मीन राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही सुख, शांति, समृद्धि में भी इजाफा देखने को मिलेगा। कारोबार तथा व्यापार में फल बहुत ही अच्छा रहेगा। इस समय आपको नए-नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का अवसर मिल सकता है जिससे आपकी आय तेजी से बढ़ेगी। आपके जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही मधुर रूप से व्यतीत होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications