Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 5 चीजें, वरना पूरा दिन हो जाएगा खराब
Morning Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। माना जाता है कि दिन की शुरुआत जैसी होती है, पूरा दिन वैसा ही बीतता है। इसलिए वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में सुबह उठते ही क्या देखना चाहिए और क्या नहीं, इसका खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें सुबह के समय देखना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखने से उसका असर मन और दिनचर्या पर पड़ सकता है। इससे मन में नकारात्मक सोच आ सकती है और दिन ठीक से नहीं गुजरता। मन में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही, ये चीजें आने वाली परेशानियों या बुरे समय का संकेत भी दे सकती हैं। तो आइए, जानते हैं कि सुबह उठते ही किन चीजों को देखने से बचना चाहिए।

शीशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठकर आईना यानि शीशा नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है और बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं। इसलिए सुबह उठते ही शीशा देखने की आदत को छोड़ दें।
जूठे बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन-समृद्धि के रास्ते रुक जाते हैं। अगर सुबह उठते ही जूठे बर्तन देख लेते हैं, तो पूरा दिन खराब हो जाता है। वास्तु के अनुसार इसकी वजह पति-पत्नी के रिश्ते में भी मुश्किलें आ सकती हैं।
बंद घड़ी
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही बंद घड़ी देखना अशुभ माना जाता है। इससे दिन भर कामों में रुकावट आ सकती है। इसलिए बेहतर है कि घड़ी बंद होने पर उसी ठीक करा लें या नई घड़ी ले आएं।
झाड़ू और कूड़ेदान
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही झाड़ू और कूड़ेदान को भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों को देखने से व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
खंडित मूर्ति
घर के मंदिर में देवी-देवता की खंडित मूर्ति रखी है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही अगर खंडित मूर्ति देखते हैं, तो जीवन में बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











