Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल पर इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, क्या आपकी राशि है लकी लिस्ट में?
Bada Mangal 2025: सनातन धर्म में बड़ा मंगल का बहुत महत्व होता है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। साल 2025 का पहला बड़ा मंगल 13 मई को था और आखिरी बड़ा मंगल 10 मई को पड़ रहा है। बड़ा मंगल, हनुमान जी को समर्पित विशेष मंगलवार होता है।
मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने से बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। 10 जून 2025 को अंतिम बड़ा मंगल पड़ रहा है, और ज्योतिष के अनुसार यह दिन 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। आइए उन राशियों के बारे में जान लेते हैं और आप भी देखिए आपका नाम इस लकी लिस्ट में है या नहीं?
मेष (Aries)
आखिरी बड़ा मंगल मेष राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। इस दिन हनुमान जी की श्रद्धा भाव से पूजा करने से करियर में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन मिलेगा। मेष राशि वाले इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह (Leo)
इस लिस्ट में अगला नाम आता है सिंह राशि वालों का। बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करने से व्यापार में लाभ मिलेगा और पारिवारिक विवादों का समाधान होगा। इस दिन सिंह राशि वाले लाल वस्त्र में गुड़-चना हनुमान जी को अर्पित करें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आखिरी बड़ा मंगल बहुत ही शुभ योग लेकर आ रहा है। बड़ा मंगल पर वृश्चिक राशि वाले लोग सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो मानसिक शांति और सेहत में सुधार होगा।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वाले जातक भी खुश हो जाएं क्योंकि लकी लिस्ट में आपकी भी राशि है। आखिरी बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लाल फूल और बूंदी का भोग लगाएं। ऐसा करने से मकर राशि वाले लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और नई नौकरी का योग भी बन रहा है।
मीन (Pisces)
आखिर में बारी आती है मीन राशि वाले लोगों की जिनके लिए आखिरी बड़ा मंगल बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस दिन मीन राशि वाले लोग जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे तो शुभ फल मिलेगा और जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता आएगी।

बड़ा मंगल पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा?
अब ये जान लेते हैं कि बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा कैसे करें जिससे वो प्रसन्न हो जाएं। ऐसे में सबसे पहले स्नान आदि करें और साफ वस्त्र धारण करें। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और उन्हें चमेली का तेल अर्पित करें। अब हनुमान जी को उनका मनपसंद भोग चढ़ाएं जो हमने ऊपर बताया भी है। आप अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग लगा सकते हैं। हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें और राम नाम का भी जप करें, साथ ही संध्या के समय घी का दीपक जलाकर भगवान की आरती करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
