Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शनि, राहु-केतु और नजर के प्रकोप से बचाएगा बैंगन का यह टोटका, जान लें करने का सही तरीका
Baingan Se Najar Utarne Ka Tarika: बैंगन, जिसे हम अक्सर रसोई तक ही सीमित समझते हैं और ऐसा मानते हैं कि इसकी तो सिर्फ सब्जी या भर्ता ही बन सकता है, ज्योतिष शास्त्र में एक जादुई औषधि के समान माना गया है। 'बे-गुन' कहे जाने वाली इस सब्जी में शनि, राहु और केतु जैसे भारी ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है। यदि आपको लगता है कि आपके हंसते-खेलते परिवार को किसी की नजर लग गई है या आपके बनते काम अचानक बिगड़ने लगे हैं, तो बैंगन का एक छोटा सा टोटका आपकी तकदीर बदल सकता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, बैंगन का उपाय नजर उतारने के लिए सबसे अचूक और सरल माना जाता है। आइए जानते हैं इस प्राचीन ज्योतिषीय रहस्य के बारे में।

बैंगन है नजर उतारने का अचूक उपाय
astroleekha नाम के इंस्टाग्राम पेज पर बैंगन से नजर उतारने का ऐसा तरीका बताया गया है जो आपको भी हैरान कर देगा। जब मेहनत के बावजूद सफलता न मिले या घर में अकारण कलह और बीमारी का वास हो जाए, तो समझ लें कि यह 'बुरी नजर' या 'राहु-केतु' का दुष्प्रभाव हो सकता है। ऐसे में बैंगन का यह प्रयोग रामबाण साबित होता है, आइए उनके बारे में नीचे विस्तार से जान लेते हैं।
बैंगन से कैसे उतारें नजर?
सबसे पहले एक या दो गोल बैंगन लें। आकार छोटा हो या बड़ा, इससे फर्क नहीं पड़ता, बस वे साफ-सुथरे होने चाहिए। अब उन्हें यदि आपके घर के आसपास कोई नदी या साफ बहता हुआ नाला है, तो इन बैंगन को वहां प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि बहता पानी आपके जीवन की नकारात्मकता को अपने साथ बहा ले जाता है। अगर प्रवाहित करना संभव न हो तो आप बैंगन को बैंगन को अपने घर के किसी कोने में 15 से 20 दिनों के लिए रख दें। यह बैंगन घर की नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष को अपने अंदर सोख लेगा। फिर 20 दिनों के बाद, इस बैंगन को किसी पार्क या खुले मैदान में ऐसी जगह रख आएं जहां कोई जानवर (जैसे गाय या कुत्ता) इसे खा ले।
सावधानी जो है बेहद जरूरी
इस उपाय को करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें बैंगन को कभी भी अपने हाथों से किसी जानवर को न खिलाएं। इसे केवल जमीन पर रख कर आ जाना चाहिए। हाथ से खिलाने पर वह नकारात्मक ऊर्जा पुनः आप तक पहुंच सकती है।
ज्योतिषीय महत्व: क्यों कारगर है बैंगन?
बैंगन का गहरा बैंगनी रंग शनि देव से संबंधित माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बैंगन में वातावरण की दूषित तरंगों को खींचने की शक्ति होती है। जब इसे घर से बाहर निकाला जाता है, तो यह अपने साथ आपकी परेशानियों और बुरी नजर को भी बाहर ले जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
