Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बैसाखी पर गुड़ के टुकड़े का यह अचूक उपाय आपको बना सकता है मालामाल, जानें करने की सही विधि
Baisakhi 2026 Jaggery Totka: बैसाखी का पर्व न केवल फसल कटाई का उत्सव है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से यह वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसी दिन सूर्य देव अपनी उच्च राशि 'मेष' में प्रवेश करते हैं, जिसे 'मेष संक्रांति' भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य अपनी उच्च स्थिति में होते हैं, तब किए गए उपाय सीधे और सकारात्मक फल देते हैं। ज्योतिष का ज्ञान रखने वाले अरुण कुमार ने इस दिन के लिए गुड़ का एक खास उपाय बताया है। अगर आपने वो उपाय कर लिया तो आपकी पैसों की तंगी की समस्या खत्म हो जाएगी और आप अमीर बन जाएंगे। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं वो कौन सा उपाय है और कैसे करना है?

गुड़ का ये उपाय कैसे बनाएगा अमीर?
ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि बैसाखी के दिन गुड़ का ये उपाय आपको अमीर बनाने की दिशा की ओर बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि ये साल सूर्य का साल है और इस दिन सूर्य अपनी उच्च की राशि यानी मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य देव बहुत ही प्रसन्न होते हैं क्योंकि वो उच्च के हो जाते हैं। और खास बात ये है कि इस दिन मंगलवार भी पड़ रहा है।
कैसे करें ये उपाय
अरुण कुमार ने बैसाखी वाले दिन गुड़ के टुकड़े का जो उपाय बताया है वो बहुत ही आसान है। इसके लिए बस करना ये है कि आपको एक गुड़ का छोटा लेना है और उसे सूर्य की ओर मुंह कर आंखें बंद कर सूर्य देव को दिखाना है और मन ही मन ओउम सूर्याय नम: का जाप करना है। अब आप इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें। यहीं से ही आपकी निर्धनता दूर होगी और आप अमीर बनने की दिशा में बढ़ने लगेंगे। खास बात ये है कि आप ये उपाय पूरे दिन में कभी भी कर सकते हैं।
क्यों खास है ये दिन
ज्योतिष ने बताया कि 14 अप्रैल को न्यूमरोलोजी के हिसाब से सूर्य का अंक 1 है। साल भी सूर्य का है और दिन भी मंगलवार पड़ रहा है। मंगलवार के दिन मंगल की राशि मेष में सूर्य का गोचर बहुत शुभ है। ऐसे में सूर्य देव के प्रसन्न होने पर जब आप उनसे आर्थिक तंगी से छुटकारा मांगेगे तो वो आपकी सारी मनोकामना पूरी करेंगे।
ज्योतिष में गुड़ और बैसाखी का संबंध
बैसाखी पर गुड़ का उपयोग केवल स्वाद के लिए नहीं, बल्कि ग्रहों को शांत करने के लिए भी किया जाता है। गुड़ सूर्य का कारक है। बैसाखी पर इसके प्रयोग से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे मान-सम्मान और सरकारी कार्यों में सफलता मिलती है। गुड़ मंगल ग्रह को भी शांत करता है, जिससे भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
