Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Baisakhi Rashifal 2023: बैसाखी के साथ शुरू होगा सिख नववर्ष, जानें आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला समय
भारत में त्योहारों की कितनी अहमियत है यह किसी से छिपी नहीं है। यहां मनाये जाने वाले तीज-त्योहार विदेशों में भी महशूर हैं। इन्हीं में से एक है बैसाखी का पर्व। फसलों से जुड़ा यह उत्सव मुख्य रूप से भारत के उत्तरी भाग विशेष रूप से सिख समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है।
बैसाखी को सिख नव वर्ष भी कहा जाता है और यह दिन हिंदू सौर कैलेंडर के आधार पर मनाया जाता है। धार्मिक मानयताओं के अनुसार इस दिन ही सिखों के दसवें गुरु - गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

इस साल बैसाखी का त्यौहार 14 अप्रैल को मनाया जायेगा। इस दिन ही मेष संक्रांति भी होगी क्योंकि सूर्यदेव 14 तारीख को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। दोपहर 03:12 बजे से बैसाखी का शुभ मुहूर्त शुरू होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस पर्व का प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ेगा। आइए जानते हैं बैसाखी उत्सव का राशियों पर प्रभाव और आने वाले समय को बेहतर बनाने के उपाय।
मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नई शुरुआत होगी। व्यवसायी जो कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।
उपायः प्रात: काल आप भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। चीजों को अपने पक्ष में करने के लिए सूर्य मंत्र का जाप करें।
वृष राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
यह पर्व आपके लिए शुभ रहेगा। अविवाहितों के लिए यह सही समय है। जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है और बात शादी तक भी पहुंच जाएगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आप दोनों के बीच तालमेल रहेगा।
उपाय: आप इस दिन तुलसी की पूजा करें और तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं।
मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
करियर की बात करें तो सब कुछ आपके पक्ष में रहेगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। साथ ही व्यवसायी नए उद्यमों में निवेश करेंगे। इसका लाभ जल्द मिलेगा।
उपाय: आप बैसाखी के अवसर पर भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और सफलता के लिए उनका आशीर्वाद मांगे।
कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
निजी जीवन के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको अपने रिश्ते पर काम करने की सलाह दी जाती है ताकि अपने जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याओं को सुलझा सकें। आपको अपने पार्टनर के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की जरूरत है।
उपाय: आप भगवान शिव को दूध चढ़ाएं और अनुकूल वैवाहिक जीवन के लिए उनका आशीर्वाद लें।
सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
यह आपके लिए एक अच्छा दिन होगा और आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आप अपने रिश्ते के लिए समय निकालेंगे। पेशेवर और व्यापारियों के लिए कुछ नए अवसर आएंगे। सब कुछ आपके पक्ष में काम करेगा।
उपाय: आप देवी दुर्गा के सामने दीपक जलाकर उन्हें लाल फूल चढ़ाएं और उनका आशीर्वाद लें।
कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस फेस्टिव सीजन में किस्मत आपका साथ देगी। आपके प्रेम जीवन की बात करें तो पार्टनर के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। यह समय आनंदमय और अनुकूल रहेगा। शादीशुदा लोग भी खुश रहेंगे। इस दौरान सिंगल लोगों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है।
उपाय: आप देवी गौरी को लाल सिंदूर चढ़ा सकते हैं।
तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिलेगी और नए अवसर भी आपके हाथ लग सकते हैं। आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
उपायः आप भगवान गणेश को मिठाई का भोग लगा सकते हैं।
वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
करियर की बात करें तो पेशेवर लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। जो लोग नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं वे इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय: आप भगवान हनुमान की पूजा करें और उन्हें पीला सिंदूर चढ़ाएं।
धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
यदि आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय है। रिश्तों की बात करें तो अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह समय अच्छा रहेगा। यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेगा।
उपाय: आप भगवान कृष्ण को पीले फूल अर्पित करें। साथ ही इस दिन पीले वस्त्र धारण करें।
मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
कुछ बदलाव आपके रास्ते में आ सकते हैं जो आपके जीवन को चुनौतीपूर्ण बना देंगे। यात्रा के योग हैं और आप छुट्टियों पर भी जा सकते हैं। साथ ही पेशेवर लोगों को इस दौरान नई नौकरी का अवसर मिल सकता है।
उपाय: आप शनि देव की पूजा करें और उन्हें सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
पैसों की बात करें तो इस दौरान आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में पैसा उधार लेने से बचें। पैसों के मामले में सावधान रहें। बेफिजूल के खर्चे करने से बचें।
उपाय: आप भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।
मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
इस दौरान आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा इसलिए आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आप अपने सभी अटके हुए काम पूरे कर पाएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का भी मौका मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल अर्पित करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
