Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal, 5 May 2026: साल का पहला 'बड़ा मंगल' आज, बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत -
Mother's Day Wishes for Dadi & Nani: मां की भी मां हैं वो; मदर्स डे पर दादी -नानी को भेजें ये अनमोल संदेश -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: कितने पढ़े-लिखे हैं असम के CM हिमंता बिस्व सरमा? नेट वर्थ जानकर दंग रह जाएंगे आप -
Thalapathy Vijay Family Tree: क्या है थलापति विजय का असली नाम? जानें उनकी पत्नी, बच्चों और फैमिली के बारे में -
Birthday Wishes For Bhai: मेरी ताकत और बेस्ट फ्रेंड हो तुम, भाई के बर्थडे पर बहन की ओर से ये अनमोल संदेश -
Pulmonary Hypertension: क्या होता है पल्मोनरी हाइपरटेंशन? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज -
PM Modi के 'अंग, बंग और कलिंग' उद्घोष का क्या है अर्थ? जानें कर्ण की धरती से अशोक के शौर्य तक की पूरी कहानी -
आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में आम खाने के पहले जरूर करें ये काम, नहीं होगी शुगर-मोटापा और पिंपल्स की समस्या -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए लीची, वरना स्वाद सेहत पर पड़ जाएगा भारी -
बच्चों को ऑटिज्म का शिकार बना रही मोबाइल फोन की लत, AIIMS की रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Barbie Movie: अपनी राशि के हिसाब से जानें कौन सी बार्बी कैरेक्टर हैं आप
Barbie Movie: आप भले ही किसी भी उम्र के हो लेकिन बार्बी डॉल से आपकी मुलाकात तो जरूरी हुई होगी। बड़े पर्दे पर मार्गोट रोबी अभिनीत बार्बी फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।
सालों पहले अपने खिलौनों में बार्बी डॉल का कलेक्शन करने को लेकर बच्चियों में खासा क्रेज रहता था। इस फिल्म के साथ बार्बी के पिंक वर्ल्ड की काल्पनिक दुनिया की सैर करने को लेकर भी लोग काफी उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि 9 मार्च 1959 को एक अमेरिकी टॉय कंपनी Mattel, Inc. ने बार्बी को दुनिया के सामने पेश किया था, जो कि एक फैशन गुड़िया और काल्पनिक चरित्र है। इस गुड़िया की लोकप्रियता का श्रेय एक अमेरिकी व्यवसायी रूथ हैंडलर को जाता है, जिन्होंने जर्मन डॉल बिल्ड लिली को अपनी प्रेरणा के रूप में इस्तेमाल किया।
अगर आप बार्बी फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं तो आप ये भी जानना चाहेंगे कि आपका चरित्र किस किस बार्बी से मिलता जुलता है। आइये राशि के आधार पर पता करते हैं कि आप किस बार्बी कैरेक्टर जैसी हैं।
मेष: वकील बार्बी (Lawyer Barbie)

मेष राशि के लोग चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं इसलिए वे कानूनी मामलों में निपुण होंगे। वे उन लोगों की रक्षा करते हैं जो उनके करीब हैं और सामाजिक कार्यों के प्रति काफी इमोशनल होते हैं। इस राशि के लोगों का चरित्र लॉयर बार्बी के लिए परफेक्ट है।
वृषभ: मिज (Midge)

ये लोग हमेशा अपने दिल की सुनते हैं और कठिन परिस्थितियों में कभी भी घबराते नहीं हैं। वफादारी एक ऐसी चीज है जिसे ये बड़ी शिद्दत के साथ फॉलो करते हैं और इनकी यही क्वालिटी इन्हें मिज बनाती है, जो हमेशा बार्बी के साथ रहता है।
मिथुन: लेखिका बार्बी (Author Barbie)

ये बहुत रचनात्मक होते हैं और कविता के बेहद शौकीन हैं, इसलिए लेखन एक ऐसी चीज है जो इन्हें हमेशा खुशी देती है। इन्हें मेलजोल रखना पसंद होता है। मिथुन राशि एक परफेक्ट लेखक बार्बी की भूमिका निभा सकते हैं। ये बिना किसी गलती के नोट्स बना सकते हैं और बेहतरीन कहानियां भी लिख सकते हैं।
कर्क: जलपरी बार्बी (Mermaid Barbie)

कर्क राशि सहज और संवेदनशील हैं और पानी द्वारा शासित हैं और इसलिए, मरमेड बार्बी आपके लिए एकदम सही है। यह वास्तव में आपके स्वभाव से मिलती जुलती है। कर्क राशि के लोग भावनाओं के सागर में गोते लगाना बखूबी जानते हैं।
सिंह: राष्ट्रपति बार्बी (President Barbie)

सिंह राशि के लोगों में जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये उग्र शासक और कई लोगों के लिए मार्ग प्रशस्त करने वाले माने जाते हैं। वे अपने आस-पास के लोगों को अच्छे आकर्षण से प्रभावित कर देते हैं। ये अच्छे राजनेता बनते हैं। इस वजह से राष्ट्रपति बार्बी आपके लिए ही हैं। वह हर काम को सहजता से करती है और सभी को प्रगति की ओर ले जाती है।
कन्या: पत्रकार (पुलित्जर पुरस्कार विजेता बार्बी) (Journalist: A Pulitzer Prize-Winning Barbie)

कन्या राशि के लोग विचारों को आसानी से व्यक्त करते हैं और बेहद विश्लेषणात्मक होते हैं। वे दुनिया को खोजी चश्मे से देखना और कुछ ऐसा लिखना पसंद करते हैं जिससे कई लोगों को फायदा हो। ये जीवन को एक अलग नजरिए से देखना पसंद करते है। इनके पास जिज्ञासु दिमाग है और इसलिए, एक पत्रकार बार्बी एक कैमरे और एक लैपटॉप के साथ पूरी तरह से आपके लिए है।
तुला: सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बार्बी (Supreme Court Justice Barbie)

तुला राशि के लोग संतुलन और न्याय के बारे में ही सोचते हैं और इसलिए उन्हें कानून और व्यवस्था का शौक है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बार्बी की तरह ये लोग नियमों के अनुसार चलते हैं। ये अदालत में तर्क के साथ बहस करती हैं और लोगों का दिल जीत लेती है।
वृश्चिक: डॉक्टर बार्बी (Doctor Barbie)

इनमें लोगों को ठीक करने और बदलने की शक्ति है। विवेक, जुनून या भक्ति, ये सभी इस राशि में स्वाभाविक क्वालिटी है इसलिए आप एक आदर्श डॉक्टर बार्बी के समान हैं। बार्बी की दुनिया में, डॉक्टर बार्बी गुड़िया के टूटे हुए हिस्सों की सर्जरी करती है और यह काम वह स्टाइल में रहकर करती हैं।
धनु: राजनयिक बार्बी (Diplomat Barbie)

धनु राशि के लोग दयालुता के प्रतीक हैं और शांति के पक्षधर हैं। इनका व्यक्तित्व रहस्यमय है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनाना इनके लिए बेहद आसान काम है इसलिए, डिप्लोमैट बार्बी आपके लिए ही है। वह बार्बी वर्ल्ड के मुद्दों की वकालत करती है।
मकर: भौतिक विज्ञानी/नोबेल पुरस्कार विजेता बार्बी (Physicist/Nobel Prize-Winning Barbie)

मकर राशि ऊंचे लक्ष्य रखते हैं और जिस चीज पर उनकी नजर होती है उसे हासिल कर ही लेते हैं। वे हर चीज़ में अपनी जी-जान लगाते हैं और इसलिए, यह भौतिक विज्ञानी/नोबेल पुरस्कार विजेता बार्बी विचारों के लिए परफेक्ट कैंडिडेट हैं। भौतिक विज्ञानी बार्बी बार्बी दुनिया में रोजमर्रा के मुद्दों से निपटने के लिए अपने ज्ञान का इस्तेमाल करती है।
कुंभ: जिमनास्ट बार्बी (Gymnast Barbie)

कुंभ राशि के लोग दुनिया को सभी के लिए रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाना चाहते हैं। ये मानवाधिकारों के ध्वजवाहक हैं और इसलिए, अपने मन की बात कहने से डरते नहीं हैं। बिना किसी संदेह के, जिमनास्ट बार्बी आपकी राशि से मैच करता है। ये दूसरों से बिल्कुल अलग हैं और भीड़ का हिस्सा नहीं बनते हैं।
मीन: रूढ़िवादी बार्बी (Stereotypical Barbie)

ये रचनात्मक होते हैं और हर चीज़ की सबसे सुंदर तरीके से कल्पना कर सकते हैं। वे जीवन में बढ़िया चीज़ें पसंद करते हैं और इसलिए, ओजी बार्बी या रूढ़िवादी बार्बी ही उनसे मिलती जुलती है। यह सपनों की दुनिया में ही रहना पसंद करते हैं। इस बार्बी के पास एक बेहतरीन गुलाबी सपनों का घर, एक गुलाबी मेकअप किट, ढेरों ड्रेसेस हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications