Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Basant Panchami Lucky Rashi: 32 सालों बाद बसंत पंचमी पर बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Basant Panchami 2024 Rashifal: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूरी श्रद्धा से अराधना की जाती है। सनातन धर्म में प्रत्येक वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाया जाता है। इस वर्ष बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त 14 फरवरी को है। इस वर्ष बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर एक खास योग बन रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रेवती नक्षत्र तथा अश्विनी नक्षत्र के साथ साथ सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई विभिन्न संयोग का योग बन रहा है। इसका शुभ प्रभाव मुख्य रूप से कुछ राशियों पर रहेगा जिससे उन राशियों को चमत्कारी लाभ मिलने की संभावना है। आईए जानते हैं बसंत पंचमी पर बन रहें इन शुभ संयोगों से किन चुनिंदा राशियों को मिलेगा लाभ -

Basant Panchami 2024 Lucky Zodiac Signs
मेष राशि
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर होगा मेष राशि के जातकों को बहुत लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। जातकों को पूर्व में दिए गये उधार के पैसे लंबे अंतराल वापस मिलेंगे। जातकों के व्यापार की स्थिति मजबूत होगी और साथ ही कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। अगर जातक कला क्षेत्र से सम्बन्ध रखते है तो बड़े से बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे। जातकों को शैक्षणिक लाभ होगा तथा मान प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि
बसंत पंचमी के मौके पर बन रहे शुभ योगों से मिथुन राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी या कारोबार के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी और साथ ही करियर में एक नया उजाला मिलेगा। आपके जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होंगी और किसी भी प्रकार की बाध्यता आपको परेशान नहीं कर पाएगी। इस समय धन लाभ के भी विशेष संयोग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर वृश्चिक राशि के जातकों को भी अनेक लाभ मिलेंगे। इस राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्नति और आय में वृद्धि प्राप्त होगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इसके साथ ही जातकों द्वारा नए वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। अगर जातक किसी भी क्षेत्र में इंजीनियर है तो नए प्रोजेक्ट साइन कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि प्राप्ति होगी।
मीन राशि
बसंत पंचमी पर बन रहे शुभ योग के उपलक्ष्य पर मीन राशि के जातकों पर मां सरस्वती अपनी छत्रछाया रखेंगी। इस दिन मीन राशि के जातकों को व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी और साथ ही प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन में संतान की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराना रुका हुआ कार्य जल्द संपन्न होंगे। आप किसी भी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वह परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
