Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी में राशिनुसार करें यह कार्य, उच्च शिक्षा, कंपटीशन एग्जाम की इच्छा होगी पूरी
Basant Panchami 2024 Upay: मां शारदे का पर्व बसंत पंचमी एक खुशनुमा पर्व है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी को है। बसंत पंचमी पर स्वर की देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। इसी दिन माता सरस्वती का अवतरण हुआ था।
मां सरस्वती को वीणावादिनि भी कहा जाता है। सनातन धर्म में माता सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, कला की देवी कहा जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पीले या श्वेत वस्त्र धारण करके विधि विधान से पूजन किया जाता है। साथ ही माता सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पित करते हैं और सफेद मिठाई भोग लगाते हैं।

बसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार शुभ कार्य करने से सफलता की कुंजी हाथ लग सकती है। हिंदू धर्म के अनुसार बसंत पंचमी के बाद ही मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। राशि के अनुसार बसंत पंचमी के दिन कौन से कार्य है लाभकारी, जानें -
Basant Panchami Ke Upay
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को बसंत पंचमी में स्नान ध्यान करके एकाग्र मन से कवच का पाठ करना चाहिए जिससे चित्त और मनोस्थिति एकाग्र होगी और लाभ की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों बसंत पंचमी के दिन मां शारदे की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। उन्हें सफेद चंदन का टीका लगाएं और मां शारदे के अति प्रिय सफेद पुष्प अर्पित करें। इससे मां वीणा वादिनी आपको कुशल खुशहाली प्रदान करेगी।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी की शुभ घड़ी के दिन जातकों को मां शारदे को हरे रंग का कलम तथा हरि दूबी जरूर चढाए। इसके साथ-साथ आपको चित्त रूप से एकाग्र होने की आवश्यकता है। साथ ही अपनी मनोदशा मां सरस्वती के समक्ष ज़ाहिर करें इससे मां शारदा मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
कर्क राशि
बसंत पंचमी के दिन कर्क राशि के जातकों को विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ मां वीणा वादिनी की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही मां वीणावादिनि को खीर का भोग लगाए जिससे आर्थिक संकट तथा मनोदशा में सुधार आएगा।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के दिन सिंह राशि के जातकों को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके एकाग्र मन से मां गायत्री की 108 बार मंत्रों का जाप करना चाहिए। जातकों की देश विदेश में पढ़ाई की मनोकामना पूरी होगी और मानसिक स्थिति में सुधार आएग।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन किसी ज़रूरत मंद को सफेद पुष्प के साथ पढ़ाई की सामग्री भेंट करें। इससे जातकों की पढाई सम्बन्धी समस्याओं में सुधार आएगा।
तुला राशि
अगर तुला राशि के जातकों को बोलने तुतलाने हकलाने की समस्या है तो बसंत पंचमी के शुभ घड़ी में किसी भी ब्राह्मण को सफेद मिठाई के साथ सफेद वस्त्र दान दे जिससे आपको मधुर्भाशी प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों को एकाग्र मन से बसंत पंचमी के शुभ दिन मां शारदे की पूजा अराधना करनी चाहिए। जातकों को मां शारदे के चरणों में फूल और पेन आदि चढ़ाने चाहिए। इसके साथ ही अपनी शुद्ध वाणी से मां शारदे की स्तुति मंत्र का पाठ करें जिससे याददाश्त सम्बन्धी समस्या और चिंता दूर होगी।
धनु राशि
बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर धनु राशि के जातकों को मां शारदा के चरणों में आम या पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे जातकों के करियर में निर्णय लेने की तथा प्रगति के द्वार खुलेंगे।
मकर राशि
बसंत पंचमी के दिन मकर राशि के जातकों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद अनाज के साथ सफेद कपड़े दान देने चाहिए।
कुंभ राशि
मां सरस्वती को विद्या की देवी कहा जाता है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को स्कूल जूते, यूनिफॉर्म, बैग , पेन पेंसिल आदि दान करना चाहिए। इस उपाय से मां सरस्वती जातक को सुख शांति समृद्धि तथा आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे।
मीन राशि
बसंत पंचमी के इस शुभ मुहूर्त पर मीन राशि के जातक को एक बेहद ही शुभ कार्य करना होगा, कन्याओं को भोज में बुलाए और उन्हें श्रृंगार तथा पीले वस्त्र दान दे। इससे करियर में आ रही सारी समस्याओं का निवारण होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
