Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-दौलत के साथ मिलेगी अपार सफलता
Basant Panchami 2026: सनातन धर्म में बसंत पंचमी पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है, इसलिए इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं और मां सरस्वती को पीले फूल और पीले भोग अर्पित करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। साथ ही, परीक्षा में सफलता मिलती है। इस वर्ष बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन शनि की राशि मकर में चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। 23 जनवरी 2026 को मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र एक साथ विराजमान रहेंगे। ग्रहों के इस शुभ संयोग से कुछ राशियों को बसंत पंचमी पर कुछ राशियों की धन, शिक्षा और करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां -

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। शिक्षा और अध्ययन के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको नई चीजें सीखने का मन करेगा और आप अपने कौशल को निखारने का प्रयास करेंगें। पिछले काफी से अटके हुए काम पूरे होंगे और आपको मान-सम्मान व धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों की भी कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। ग्रहों का गोचर आपके जीवन में पद प्रतिष्ठा और धन लाभ दिलाएगा। पूजा पाठ करने से मन को शांति मिलेगी और आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। जा दौरान किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी और परिवार के सहयोग से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि
मकर राशि को भी बसंत पंचमी पर ग्रहों के शुभ प्रभाव से लाभ मिलेगा। करियर और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा में नए संपर्कों से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications