Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सावधान! दशहरा से दिवाली तक बढ़ जाता है काले जादू का खतरा, भूतिया शक्ति से बचने के लिए रखें इन 7 बातों का ध्यान
Dussehra To Diwali Remedies Against Evil: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है जो अपने साथ त्योहारों की एक लंबी लिस्ट लेकर आया है। महीने की शुरुआत महानवमी से हुई है और 2 अक्टूबर को देशभर में दशहरे की धूम होगी। ये तो एक दम सही है कि भारत में त्योहारों का मौसम भक्ति और खुशियों से भरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दशहरा से दिवाली तक का समय न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे रहस्यमयी और संवेदनशील अवधि भी माना जाता है? तांत्रिक साधनाएं, अमावस्या और पूर्णिमा की रातें और बढ़ती नकारात्मक ऊर्जा इन सब वजहों से इस समय काला जादू का डर सबसे ज्यादा बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों में जहां एक ओर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज होता है, वहीं दूसरी ओर नकारात्मक शक्तियां भी सक्रिय हो जाती हैं। ज्योतिष और तंत्रशास्त्र के अनुसार यह अवधि साधना, मंत्र-जाप और पूजा-पाठ के लिए बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। लेकिन इसी दौरान कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल करके काला जादू, नजरदोष या टोटके करने की कोशिश भी करते हैं। माना जाता है कि इन खास दिनों में व्यक्ति की आभा (Aura) संवेदनशील हो जाती है और नकारात्मकता आसानी से असर डाल सकती है।
इसलिए जरूरी है कि हम सतर्क रहें और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, ताकि कोई भी नकारात्मक शक्ति हमें प्रभावित न कर सके। आइए जानते हैं वे 7 खास बातें, जिनका ध्यान रखकर आप दशहरा से दिवाली तक सुरक्षित और सकारात्मक रह सकते हैं।

1. घर के बाहर न छोड़ें चप्पल
अगर आप चाहते हैं कि आप पर या आपके परिवार पर कोई आपदा नहीं आए तो दशहरे से लेकर दिवाली तक खास ध्यान रखें। दरअसल इन दिनों काले जादू और टोटके का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रात के समय घर के बाहर चप्पल-जूते न छोड़ें।
2. कपड़े की गांठ मिले तो हो जाएं सावधान
अगर दशहरे से दिवाली के बीच में आपको अपने घर में या उसके आसपास किसी कपड़े की पोटली दिखे या गांठ लगा हुआ कपड़ा दिखे तो समझ लें कि किसी ने जादू-टोना किया है। ऐसे में उसे तुरंत घर से बाहर निकाल फेंके।
3. घर के बाहर न छोड़ें झाड़ू
ऐसा माना जाता है कि दशहरे से दिवाली तक नेगेटिव एनर्जी एक्टिव हो जाती हैं और तांत्रिक शक्तियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में आप अपने घर के बाहर भूलकर भी रात को झाडू न रखें। माना जाता है कि झाड़ू से लोग टोटके करते हैं और रात को घर का कूड़ा भी बाहर न छोडें।
4. बालों से भी होता है काला जादू
आपने सुना ही होगा कि बालों से भी काला जादू होता है। अगर दशहरा से दिवाली के बीच आपको अपने घर या आसपास कोई बालों का गुच्छा मिले तो उसे गलती से भी छूएं नहीं। उन बालों को झाडू या डंडे से बाहर कर दें और आग लगा दें।
5. नींबू
इस दौरान अगर आपको अपने घर पर या बाहर या फिर आने-जाने वाले रास्ते पर नींबू और राख मिले तो उसे गलती से भी पार न करें। न उन्हें हाथ लगाएं। तांत्रिक लोग इन दो चीजों में सबसे ज्यादा जादू करते हैं।
6. सिक्का
सड़क पर या मंदिर के पास या फिर किसी चौराहे पर कोई सिक्का मिले जैसे कि पैसे तो उन्हें गलती से भी या लालच में आकर मत उठाना। हो सकता है कि किसी ने अपने घर का रोग-दोष दूर करने के लिए काला जादू किया हो जो आपके घर में आ जाए।
7. अनजान से न लें कोई चीज
बहुत से ऐसे लोग हैं जो तांत्रिकों से पूछकर दशहरे से दिवाली तक अपने घर की परेशानियों को दूर करने के लिए टोटके करते हैं। ऐसे में वो खाने की अच्छी-अच्छी चीजें बनाते हैं और रास्ते में आने-जाने वालों को प्रसाद के रूप में देते हैं। बता दें कि हो सकता है कि आपको प्रसाद के नाम पर कोई टोटके वाली चीज खिला रहा हो। तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी अनजान से कोई खाने-पीने की वस्तु न लें। अगर कोई जबरन दे तो उसे कहीं दीवार पर रख दें या फिर किसी जानवर को खिला दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
