Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Bhadra Rajyog: बुधदेव की कृपा से बनेगा विशेष भद्र राजयोग, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक ग्रह एक निश्चित समय के बाद स्थान में परिवर्तन करता है। इसका मतलब है कि वह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है। इसी प्रक्रिया को राशि परिवर्तन या फिर ग्रह का गोचर करना कहलाता है।
ग्रहों के स्थान में होने वाले बदलाव का असर सभी राशियों में शुभ या अशुभ रूप में पड़ता है। राशि परिवर्तन की इस प्रक्रिया में कई बार कुछ विशेष योग का निर्माण भी हो जाता है।

बुध ग्रह की बात करें तो वो अभी वृषभ राशि में मौजूद हैं और जल्द ही वो मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 24 जून को बुध देव के मिथुन राशि में पहुंचने से भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। आइये जानते हैं कौन सी वो तीन सौभाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें इस विशेष योग का लाभ प्राप्त होगा।
तुला राशि:
बुध देव के मिथुन राशि में पहुंचने से बनने वाला भद्र राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और शुक्र और बुध देव के बीच मित्रता मानी जाती है। यात्रा का भी योग नजर आ रहा है। इससे आपको भविष्य में लाभ मिलने की उम्मीद है। इस राशि के विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि:
भद्र महापुरुष राजयोग के निर्माण से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। आपकी सेहत में बेहतरी आएगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अनुकूल माहौल मिलेगा। आप अपने सरे प्रोजेक्ट समय पर पूरे कर सकेंगे। आपके प्रमोशन के योग बनते नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आपके लिए ये समय उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ नजदीकी बढ़ेगी।
मीन राशि:
मिथुन राशि में बनने वाला भद्र राजयोग मीन राशि के जातकों को फायदा देगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इस राशि के व्यापारी कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
