Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Bhadra Rajyog 2023: बुध गोचर से बना शुभ 'भद्र राजयोग', बुद्धि के दम पर खूब धन कमाएंगी ये 3 राशियां
ग्रहों की दुनिया बिल्कुल अलग है लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनकी चाल, उनकी गति, उनकी स्थिति आदि हर चीज का प्रभाव सीधे मानव जीवन पर पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। हाल ही में बुध देव ने अपनी राशि में परिवर्तन किया है।

गौरतलब है कि बुध देव 24 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में पहुंच गए हैं। मिथुन के स्वामी ग्रह बुध देव ही हैं और इस राशि परिवर्तन से भद्र राजयोग का निर्माण हुआ है। इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि बुध गोचर से निर्माण हुए भद्र राजयोग का लाभ किन तीन सौभाग्यशाली राशियों को मिलने वाला है।
मिथुन राशि:

बुध देव का इसी राशि में प्रवेश हुआ है और भद्र राजयोग का लाभ भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। इस अवधि में आपको कामकाज के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। लेखन अथवा वाणी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आप करियर के लिहाज से कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जिसका उचित फल आपको भविष्य में मिलेगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोग लाभ कमाएंगे।
तुला राशि:

तुला राशि भी उन सौभाग्यशाली जातकों की लिस्ट में शामिल है जिन्हें भद्र राजयोग का लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी बदलने का मन बना रहे थे तो इस अवधि में आपको कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है। परिवार के साथ आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्रों को भी शुभ परिणाम मिलेंगे।
धनु राशि:

इस राशि के जातकों के लिए बुध गोचर से बने भद्र राजयोग का भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल आएगा। आय के नए नए साधन मिलेंगे जिनके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की थी। इस राशि के अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का जीवन प्रेम से भरा होगा। आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications