Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
भाद्रपद अमावस्या पर राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, पितर होंगे प्रसन्न, दूर होंगी परेशानियां
Bhadrapada Amavasya 2025 Upay: भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। यह तिथि पितरों की कृपा पाने और जीवन की बाधाओं को दूर करने वाली होती है। आज यानी 22 अगस्त 2025 को भाद्रपद अमावस्या है। पंचांग के अनुसार,अमावस्या 22 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 23 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे तक रहेगी। ऐसे में दोनों दिन अमावस्या के उपाय किए जा सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान, दान और पूजा व्यक्ति को अनेक जन्मों के पापों से मुक्ति दिलाता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
गंगा किनारे इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालू जाते हैं और दान-पुण्य व अचूक उपाय करते हैं ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे। खास बात यह है कि राशि अनुसार किए गए उपाय जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं भाद्रपद अमावस्या 2025 पर आपकी राशि अनुसार कौन-से अचूक उपाय करने चाहिए।

राशि अनुसार अचूक उपाय
मेष राशि
इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। बाधाओं से मुक्ति मिलेगी और साहस बढ़ेगा।
वृषभ राशि
माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प और खीर अर्पित करें। आर्थिक तंगी दूर होगी और धन की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र अर्पित करें। पारिवारिक कलह खत्म होंगे और शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि
पितरों के नाम से तिल और जल का अर्पण करें। इससे घर में नेगेटिविटी दूर होगी और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
सूर्य देव को लाल वस्त्र और गुड़ अर्पित करें। नौकरी और करियर में प्रगति होगी।
कन्या राशि
गौशाला में हरा चारा और गुड़ दान करें। ग्रह दोष शांत होंगे और तरक्की के मार्ग खुलेंगे।
तुला राशि
माता दुर्गा को गुलाबी फूल और लाल चुनरी चढ़ाएं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि
शिवजी को जलाभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होंगे।
धनु राशि
पीपल के पेड़ की जड़ में दीपक जलाएं और जल अर्पित करें। संतान सुख और करियर में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
गरीबों को काला तिल और वस्त्र दान करें। शनि दोष शांत होंगे और कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
मछलियों को आटा या दाना खिलाएं। जीवन में रुके हुए कार्य बनने लगेंगे।
मीन राशि
विष्णु भगवान को तुलसीदल और पीले पुष्प अर्पित करें। जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications