Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
काले कुत्ते को रोटी खिलाने से दूर होते हैं ये 5 संकट, शनि दोष से मिलती है मुक्ति
Black Dog Feeding For Shani Dosh Upay: हिंदू धर्म में कुत्ते को भैरव की सवारी के रूप में पूजा जाता है। इसके अलावा शनि देव को प्रसन्न करने के लिए भी काले कुत्ते को लेकर कई उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि शनि की कृपा पाने के लिए काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। वहीं भारतीय धर्म, ज्योतिष और परंपराओं में कुत्तों को विशेष स्थान प्राप्त है, खासकर काले कुत्ते को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं।
माना जाता है कि काले कुत्ते को रोटी या भोजन खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन से संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं, काले कुत्ते को रोटी खिलाने के 5 बड़े लाभ और इसे करने का सही तरीका।
1. दूर होता है शनि दोष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला कुत्ता शनि देव के प्रतिनिधि माने जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, तो शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाना बेहद लाभकारी होता है। इससे शनि का क्रूर प्रभाव शांत होता है और जीवन में स्थिरता आती है।
2. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता
अगर आप किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं या केस लंबे समय से चल रहा है, तो काले कुत्ते को नियमित रूप से खाना खिलाने से राहत मिल सकती है। इससे न्याय मिलने की संभावना बढ़ती है और शत्रु भी शांत होते हैं।

3. पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति
ज्योतिष में माना गया है कि पितृ दोष या कालसर्प दोष से ग्रस्त लोगों को शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, दूध या गुड़ खिलाना चाहिए। इससे पितरों की कृपा मिलती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
4. बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से सुरक्षा
काला कुत्ता नकारात्मक शक्तियों को दूर रखने वाला माना जाता है। ऐसे में यदि आप या आपका बच्चा अक्सर नजरदोष का शिकार होता है, तो काले कुत्ते को रोटी खिलाना एक प्रभावी उपाय है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
5. राहु-केतु के बुरे प्रभाव से बचाव
कुंडली में राहु और केतु के खराब प्रभाव से अक्सर भ्रम, मानसिक तनाव और अचानक नुकसान जैसी समस्याएं आती हैं। मान्यता है कि काले कुत्ते को भोजन कराने से राहु-केतु शांत होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
काले कुत्ते को रोटी खिलाने का सही तरीका
शनिवार के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी या गुड़-मिश्रित रोटी दें।
इसे खिलाते समय मन में "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जप करें।
बच्चों को साथ लेकर ऐसा करने से उन्हें भी अच्छे संस्कार मिलते हैं।
कुत्ते को दुत्कारें नहीं, प्रेम से बुलाएं और सम्मान दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
