Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Swapna Shastra: सपने में दांत का टूटना इस बात की ओर करता है इशारा, जानें मतलब
Sapne Me Dant Tutne Ka Matlab: सोते समय सपने देखना एक सामान्य बात है। कई बार हम सुबह उठते ही सपनों को भूल जाते हैं, लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जो मन में बेचैनी छोड़ जाते हैं। कुछ लोग इन्हें सिर्फ एक साधारण सपना मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, वहीं कई लोग मानते हैं कि हर सपने के पीछे कोई न कोई संकेत जरूर छिपा होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना हमारे मन और आने वाले समय से जुड़ा एक संकेत देता है। ये सपने कभी हमारे अंदर चल रही भावनाओं को दिखाते हैं, तो कभी भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। इन्हीं में से एक आम लेकिन ध्यान देने वाला सपना है दांत टूटने या गिरने का। अक्सर लोग इस तरह के सपने को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना आपकी जिंदगी से जुड़ी किसी अहम बात का संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर आपको भी इस तरह के सपने बार-बार आते हैं, तो इसे हल्के में न लें। आइए जानते हैं कि सपने में दांत टूटना या गिरना आखिर किन बातों की ओर इशारा करता है -

मानसिक तनाव या असुरक्षा की भावना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दांतों से जुड़ी घटनाएं अक्सर हमारे मन की स्थिति और जीवन में चल रहे बदलावों का संकेत देती हैं। अगर आप सपने में अपना दांत टूटते हुए देखते हैं, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप अंदर ही अंदर किसी बात को लेकर असहज या परेशान महसूस कर रहे हैं। यह मानसिक तनाव या असुरक्षा की भावना का संकेत भी हो सकता है।
जीवन में आने वाला है बदलाव
वहीं, अगर सपने में कोई व्यक्ति आपके दांत को पकड़कर खींच रहा है या उसे तोड़ने की कोशिश कर रहा है, तो इसे आने वाले समय में किसी बड़े बदलाव का संकेत माना जाता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने और सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होती है।
असहज स्थिति
अगर आप सपने में अपना दांत चटका हुआ या कमजोर देखते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप किसी स्थिति के दबाव में हैं और मानसिक रूप से थकान महसूस कर रहे हैं। ऐसे समय में खुद को संभालना और तनाव कम करने की कोशिश करना जरूरी होता है।
नए अवसर
इसके अलावा, कुछ मान्यताओं के अनुसार दांत टूटने का सपना नए अवसरों की ओर भी इशारा कर सकता है। यानी आने वाले समय में आपको ऐसे मौके मिल सकते हैं, जो आपके लिए आर्थिक या व्यक्तिगत रूप से फायदेमंद साबित हों।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
