Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम
Broom Vastu Tips: हर घर में सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हिंदू धर्म में झाड़ू को केवल साफ-सफाई की वस्तु नहीं माना गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू सिर्फ सफाई का साधन नहीं, बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का प्रतीक भी है। ऐसा माना जाता कि झाड़ू का संबंध धन और समृद्धि से भी होता है, इसलिए इसके उपयोग और रख-रखाव से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। सही तरीके से झाड़ू रखने और इस्तेमाल करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में इसी से जुड़े कुछ खास नियम बताए जाते हैं, जैसे झाड़ू खरीदने का सही दिन, उसे रखने की सही जगह और इस्तेमाल करने का समय। इन बातों का ध्यान रखने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो, आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े वास्तु के नियमों के बारे में -

इस दिन झाड़ू खरीदना होता है शुभ
वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, नई झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार का दिन अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन झाड़ू घर लाने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक माहौल बना रहता है। वहीं, कुछ दिनों में झाड़ू खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है, जैसे गुरुवार और रविवार। इन दिनों झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।
खराब झाड़ू किस दिन फेंकना चाहिए?
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर से पुरानी झाड़ू हटाने का भी एक सही समय माना जाता है। कहा जाता है कि एकादशी, गुरुवार और शुक्रवार के दिन झाड़ू को घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए। इन दिनों झाड़ू फेंकने से घर की सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का प्रभाव कम हो सकता है। इसलिए पुराने सामान को हटाने के लिए सही दिन का ध्यान रखना जरूरी बताया जाता है।
दो झाड़ू को साथ में न रखें
अगर घर में एक से ज्यादा झाड़ू इस्तेमाल होती हैं, तो उन्हें एक साथ नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, दो झाड़ू को एक जगह जोड़कर रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और अनचाही परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए झाड़ू को हमेशा अलग-अलग और सही जगह पर रखना बेहतर माना जाता है।
झाड़ू रखने की सही जगह
झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां वह आसानी से नजर न आए और किसी का पैर उस पर न लगे। इसे खुली जगह या दरवाजे के सामने रखने से बचना बेहतर माना जाता है। वास्तु के अनुसार, झाड़ू को घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखना अच्छा माना जाता है। साथ ही, इसे हमेशा जमीन पर लिटाकर रखें। झाड़ू को खड़ा करके रखना सही नहीं माना जाता।
कब नहीं लगाएं झाड़ू?
कुछ समय ऐसे होते हैं, जब झाड़ू लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि जब घर का कोई सदस्य बाहर जाए, तो उसके तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा, शाम के समय झाड़ू लगाना भी शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ सकता है। सुबह या दिन के समय ही सफाई करना बेहतर होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, टूटी या खराब झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर झाड़ू टूट जाए तो उसे जल्दी बदल देना बेहतर माना जाता है। साथ ही, झाड़ू को बार-बार पैर लगने से भी बचाना चाहिए, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications