Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Budh Gochar June 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से इन जातकों का खुलेगा भाग्य
Budh Gochar June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़ बुध ग्रह सभी ग्रहों का राजकुमार है। जिन राशि के जातकों के ऊपर बुध ग्रह की छत्र छाया पड़ जाती है, उनके जीवन में अलग ही बदलाव देखने को मिलते हैं। बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, गणित, लेखन और तर्क शास्त्र के विशेष कारक ग्रह हैं। जिन राशि के जातकों की कुंडली में बुध ग्रह बहुत ही मजबूत होते हैं उनके जीवन में धन-दौलत, सुख-समृद्धि, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति अवश्य ही होती है।
बुध ग्रह एक निश्चित समय अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। 29 जून को दोपहर 12:13 पर बुध ग्रह मिथुन राशि से स्थान परिवर्तन करके कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बुद्ध के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियाँ हैं जिन्हें बुद्ध के गोचर से सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।

Mercury Transit in Gemini on 29 June 2024: List of Lucky Zodiac Signs
मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए बुद्ध का गोचर बहुत ही लाभदायक एवं फलदाई साबित हो सकता है। बुद्ध के गोचर से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 29 जून के पश्चात आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। करियर में एक अलग ही बदलाव देखने को मिल सकता है। बुद्ध के गोचर से आपके समस्त जीवन में अलग प्रकार की उमंग देखने को मिल सकती है। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्य करने वालों को अच्छा-खासा मुनाफा होने की उम्मीद रहेगी।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को बुद्ध के गोचर से किस्मत का भरपूर साथ मिल सकता है। यह समय आपके लिए काफी अच्छा समय रहने वाला है। कैरियर संबंधित क्षेत्र में तेजी से उन्नति और तरक्की के अच्छे योग बन सकते हैं। नौकरी पेशा वालों को पदोन्नति के साथ वेतनमान में दुगुनी वृद्धि के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा आप अपने पैतृक संपत्ति से बहुत विशालकाय धन अर्जित कर सकते हैं और समाज में मान प्रतिष्ठा में इजाफा भी हो सकता है।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों को बुद्ध के राशि परिवर्तन से बहुत ही शुभ फल प्राप्त होगा। इस समय व्यापार में आपको बहुत ही बड़ा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपकी स्थिति में बहुत ही सुधार आ सकता है। इस समय आपको लक्ष्य प्राप्ति करने में ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही मजबूत हो सकती है। बुद्ध के राशि परिवर्तन से आपके जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्राप्ति होगी। व्यापार तथा कारोबार करने वाले जातकों के जीवन में एक नया समय देखने को मिलेगा एवं कार्य क्षेत्र में विस्तार करने के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि:
बुद्ध के राशि में बदलाव से कन्या राशि वालों के लिए बहुत शुभ एवं अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको किसी भी कार्य को करने में ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। लंबे एवं पुराने समय में किए गए निवेश इस समय आपको जरूर लाभ पहुँचा सकते हैं। बुद्ध के राशि में गोचर करने से आपका मनोबल बहुत ही ऊँचा हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि होगी। विद्यार्थी जीवन में एक अलग-सा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निश्चित ही सफलता प्राप्त हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications