Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Buddha Purnima 2024 Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों की चमकेगी की किस्मत
Buddha Purnima 2024 Rashifal: भगवान गौतम बुद्ध को बौद्ध धर्म के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस बार 23 मई दिन गुरुवार 2024 को बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर बहुत ही खास राज योग का निर्माण होने वाला है जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। इस राज योग का निर्माण गुरु तथा शुक्र की युति से वृषभ राशि में होने वाला है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ माना गया है। आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहे इस राजयोग के निर्माण से कौन-कौन सी राशियों को विशेष तौर पर लाभ होगा।
Buddha Purnima 2024 Rashifal

मेष राशि:
बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेष राशि के जातकों को बहुत ही विशेष लाभ प्राप्त होगा। जिस कार्य के लिए आप बहुत ही कोशिश कर रहे हैं उसका परिणाम निश्चित ही आपकी पक्ष में आने की उम्मीद रहेगी। निजी तथा सरकारी क्षेत्र के नौकरी पेशा लोगों को पद एवं वेतनमान में वृद्धि समेत बंपर लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आ सकते हैं।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को बुद्ध पूर्णिमा पर बहुत ही सुखद परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। पुराने एवं लंबे समय से किए गए निवेश में इस समय निश्चित ही लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको हर कार्य में तरक्की प्राप्त हो सकती है तथा जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उस क्षेत्र के कार्य करने वाले साथी का भरपूर साथ मिल सकता है। अगर आप किसी भी कार्य को प्रारंभ करने वाले हैं तो निश्चित ही उस कार्य को प्रारंभ करें। उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। बड़े अफ़सरों से आपको भरपूर सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक माहौल भी अच्छा बना रहेगा।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर धन लाभ का विशेष योग बन रहा है। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में बंपर लाभ प्राप्त हो सकता है। नए नए कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी तथा आर्थिक आय में दो गुनी वृद्धि देखी जा सकती है। समाज में मान प्रतिष्ठा का भी इजाफा होगा।
तुला राशि:
बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर तुला राशि के जातकों को धन संबंधी विशेष लाभ प्राप्त होने के अवसर बिन सकते हैं। नौकरी पेशा वालों को वेतनमान में वृद्धि समेत पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आपके रुके हुए कार्य निश्चित ही पूर्ण हो सकते हैं। पुराने समय में किए गए निवेश पर आपको जरूर ही फायदा प्राप्त होने की आशा नज़र आ रही है। किसी भी कार्य में आपकी साझेदारी आपको विशेष मुकाम पर पहुँचाएगी। इससे आर्थिक स्थिति में बहुत इजाफा होगा तथा समाज में मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल भी मधुर बना रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
