Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Budh Chandra Yuti 2023: वृषभ राशि में बुध-चंद्र की युति से इन 3 राशियों की होगी पदोन्नति
हर ग्रह की अपनी अलग विशेषता है और वह व्यक्ति के जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करता है। वहीं जब ग्रहों का मिलन होता है तो उसका प्रभाव भी सभी 12 राशियों पर पड़ता है।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, 15 जून को चंद्र देव वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में पहले से ही बुद्धि और तर्क के कारक बुध देव मौजूद हैं।

इस समय वृषभ राशि में बुध और चंद्र की युति का निर्माण हो चुका है। शुक्र की स्वराशी में बनी यह युति सभी राशियों को प्रभावित करने वाली है। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि वृषभ राशि में बुध और चंद्रमा की युति किन 3 राशियों को जबर्दस्त फायदा पहुंचाने वाली है।
वृषभ राशि:
बुध देव और चंद्रमा की युति वृषभ राशि में ही होने वाली है। इसका फायदा आपको आर्थिक रूप में प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। बेरोजगार जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी समझदारी से कई बड़ी समस्याओं का हल निकाल देंगे जिससे आपकी प्रशंसा होगी। इस अवधि में आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
कन्या राशि:
बुध-चंद्र की युति का लाभ कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस अवधि में आप अपने व्यापार के विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। इस अवधि में आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आय में इजाफा होने से आपको बचत के लिए भी पर्याप्त धन मिल सकेगा।
मकर राशि
वृषभ राशि में बुध और चंद्रमा का मिलन मकर राशि के जातकों के लिए फलदायी रहेगा। इस अवधि में आपको लाभ कमाने के बढ़िया मौके मिलेंगे। पूर्व में यदि आपने कोई निवेश किया था तो उसका फायदा आपको जल्द मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों और व्यापारियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा, जिससे आप मानसिक शांति की अनुभूति कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











