Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत
Budh Nakshatra Gochar 13 April 2026: सोमवार से ज्योतिष शास्त्र में 'ग्रहों के राजकुमार' कहे जाने वाले बुध देव पनी चाल बदल रहे हैं। बुद्धि, तर्क और व्यापार के कारक बुध 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 02:26 बजे शनि के स्वामित्व वाले उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि के घर में बुध 22 अप्रैल तक रहने वाले हैं जो कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। ये तो आप जानते ही हैं कि शनि अनुशासन और कर्म के देवता कहे जाते हैं ऐसे में बुद्ध का शनि के नक्षत्र में जाना बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति को बढ़ाने का अच्छा अवसर होगा। इस गोचर का सबसे शुभ प्रभाव इन तीन राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां और इन राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन व्यापार और करियर में नई ऊर्जा का संचार करेगा। यदि आपकी कोई बिजनेस डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह इस अवधि में फाइनल हो सकती है। आप बाजार की स्थिति को समझते हुए निवेश के सही फैसले लेंगे, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा। बेहतर संवाद शैली के कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए बुध का शनि के नक्षत्र में आना किसी वरदान से कम नहीं है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी सफलता या शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। समाज में आपका कद बढ़ेगा और किसी विशेष आयोजन में आपको सम्मानित किया जा सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए 13 अप्रैल के बाद का समय खुशियों की सौगात लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि (Salary Hike) के संकेत मिल सकते हैं। हर कठिन मोड़ पर माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। जीवन में स्थिरता आएगी और पुराने तनाव दूर होंगे।
बुध को मजबूत करने के उपाय
यदि आपकी राशि इन भाग्यशाली राशियों में नहीं है, तो बुध के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ये उपाय करें जो नीचे बताए गए हैं।
बुधवार के दिन भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करें।
छोटी कन्याओं को हरे रंग की वस्तुएं दान करें।
"ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
