Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Budh Gochar June 2023: बुध देव की कृपा से इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, बनेंगे अटके काम
ग्रहों और नक्षत्रों के दिशा और दशा में परिवर्तन से भाग्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से राशियों पर शुभ व अशुभ असर देखने को मिलते हैं।
जून के माह में भी एक ग्रह की वर्तमान परिस्थिति में बदलाव होगा जिससे कुछ राशियों को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। 7 जून को बुध ग्रह गोचर करने जा रहे हैं।

इस दिन बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव द्वारा राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। जानते हैं कौन सी है वो राशियां जिनको बुध गोचर से होने वाला है लाभ प्राप्त -
मेष राशि
हालांकि 7 जून को बुध ग्रह मेष राशि से निकल रहे हैं पर फिर भी इस परिवर्तन का अच्छा असर इस राशि के जातकों पर पड़ेगा। जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किये गये कार्य की सराहना भी होगी। किसी नये आय स्रोत से धन प्राप्त होगा। वहीं स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से राहत मिल सकती है। बुध गोचर से जातकों के वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को कम मेहनत में ही सफलता मिलेगी। बुध गोचर से जातकों का आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। इस समय किये गए धन निवेश से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान नौकरी और तरक्की में भी लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही सामाजिक मान सम्मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
बुध गोचर से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। वहीं व्यापार लोगों को भी शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस समय जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा। इस अवधि में दफ्तर में आपके किये गये कार्यों की सराहना भी की जायेगी।
धनु राशि
बुध गोचर के प्रभाव से धनु राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। इस समय ना केवल पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, बल्कि आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। धन निवेश के लिए समय अनुकूल है, आपको कुछ समय पश्चात अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। साथ ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
