Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Budh Gochar 2025: 22 जून को बुध का कर्क राशि में प्रवेश, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान?
Budh Gochar 2025 : 22 जून 2025, रविवार को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह परिवर्तन रात 9 बजकर 33 मिनट पर होगा जब बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार, तर्क-वितर्क, संचार और त्वचा का कारक माना जाता है। चंद्रमा के बाद बुध सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है।
इस बार बुध का यह गोचर विशेष माना जा रहा है क्योंकि बुध 28 जुलाई से 11 अगस्त तक वक्री रहेंगे और फिर 30 अगस्त तक मार्गी होकर कर्क राशि में ही रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं इस गोचर का असर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन्हें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

बुध के कर्क राशि में गोचर से किन राशियों को होगा लाभ?
1. वृषभ राशि (Taurus)
बुध वृषभ राशि वालों की कुंडली में द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी हैं। अब वे आपके तृतीय भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे साहस, आत्मविश्वास और संचार कौशल में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
- छोटे यात्राओं के योग बनेंगे
- शिक्षा और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ
- बिजनेस और नौकरी में नए अवसर और सफलता मिलने की संभावना
2. कन्या राशि (Virgo)
बुध कन्या राशि के लग्न और दशम भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके एकादश भाव (लाभ स्थान) में गोचर करेंगे।
- आय के स्रोत बढ़ेंगे
- मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि
- नेटवर्किंग से करियर में नए अवसर
- रिश्तों में मिठास आएगी, संचार में सुधार होगा
3. वृश्चिक राशि (Scorpio)
बुध वृश्चिक राशि के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब आपके नवम भाव में गोचर करेंगे।
- भाग्य का साथ मिलेगा
- उच्च शिक्षा और ज्ञान में रुचि बढ़ेगी
- दृष्टिकोण सकारात्मक होगा
- आध्यात्मिक उन्नति के संकेत
4. मीन राशि (Pisces)
बुध मीन राशि के चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। कर्क में गोचर होने पर बुध आपके पंचम भाव में आएंगे।
- प्रेम संबंधों में नयापन और रोमांस
- संतान से जुड़े मामलों में खुशखबरी
- रचनात्मकता में वृद्धि
- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल
बुध गोचर में सतर्क रहने वाली राशियां
1. मिथुन राशि (Gemini)
बुध मिथुन राशि के लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके द्वितीय भाव (धन स्थान) में गोचर करेंगे।
- आय में अनियमितता
- वाणी में कटुता से नुकसान
- फिजूल खर्च से बचें
- पारिवारिक मतभेदों से सावधान रहें
2. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए बुध द्वितीय और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं, लेकिन अब वे आपके द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं।
- खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी
- विदेश यात्रा या अनावश्यक निवेश से बचें
- मानसिक तनाव और स्वास्थ्य पर असर
- नींद की समस्या हो सकती है
3. धनु राशि (Sagittarius)
बुध आपके सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं और अब यह अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे।
- पुराने निवेश या संपत्ति मामलों में उलझन
- लोन, टैक्स या विरासत संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी
- पार्टनरशिप में विवाद हो सकता है
- स्वास्थ्य संबंधी जाँच जरूरी है
4. कुंभ राशि (Aquarius)
बुध कुंभ राशि के पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं और अब यह षष्ठ भाव में रहेंगे।
- शत्रु सक्रिय हो सकते हैं
- पुराना रोग दोबारा उभर सकता है
- कोर्ट-कचहरी या कानूनी विवाद हो सकते हैं
- प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, धैर्य से काम लें
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
