Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Budh-Guru Yuti April 2023: इन 3 राशियों को इस विशेष युति का मिलेगा भरपूर लाभ
ग्रहों की चाल, उसकी स्थिति और दूसरे ग्रहों के साथ युति आम जनजीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों की दुनिया व्यक्ति के जीवन पर असर रखती है। यह लोगों की तरक्की और खुशहाली को भी प्रभावित करती है।
आमतौर पर एक ग्रह अपने नियत समय पर एक राशि का समयकाल पूरा करके दूसरी राशि में प्रवेश करती है। इस यात्रा के दौरान एक राशि में दो ग्रहों का मिलन भी हो जाता है। इस स्थिति को ग्रहों की युति कहते हैं।
जल्द ही एक युति का निर्माण होने वाला है। दरअसल 22 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में मेष राशि में बुध-गुरु युति का निर्माण होगा। जानते हैं 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में हो रहे बुध-गुरु युति का लाभ किन तीन राशियों को मिलने की संभावना है।

मेष राशि:
बुध-गुरु की युति मेष राशि में ही होने वाली है। इस राशि के जातकों के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। इस अवधि में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में आपकी पहचान बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की हासिल होगी। दफ्तर में आपके काम की सराहना की जाएगी। जो जातक पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उन्हें लाभ होगा।
मिथुन राशि:
बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी हैं। मेष राशि में बन रहे बुध-गुरु युति का लाभ मिथुन राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। इस अवधि में आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। जो जातक लंबे समय से विदेश में नौकरी करने का ख्वाब देख रहे थे, उनकी यह इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है। पूर्व में किये किसी निवेश का लाभ इस दौरान मिल सकता है। नया निवेश करने के लिए ये समय अनुकूल है, मगर उससे जुड़ी सभी जानकारियां जरूर हासिल कर लें।
कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों को भी गुरु और बुध की युति का लाभ हासिल होगा। आपको दफ्तर में अनुकूल माहौल मिलेगा। आपको काम करने में आनंद आएगा। इस अवधि में आप बिना दबाव के अपने टास्क पूरे कर लेंगे। व्यापारियों को अपनी रणनीतियों का फायदा इस दौरान लाभ के रूप में नजर आएगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। संभावना है कि आपको अपनी ड्रीम जॉब भी मिल जाए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











