Latest Updates
-
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी
Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार बुधदेव का राशि परिवर्तन आज, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Budh Gochar 2023: ग्रहों के परिवार में बुध देव राजकुमार की उपाधि दी गयी है। यह बुद्धि, तर्क, शिक्षा, संचार कौशल आदि के लिए कर्क माना जाता है। यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है।
बुध का सिंह राशि में गोचर 25 जुलाई 2023 को सुबह 4:26 बजे हो गया है। आइए जानते हैं इसका सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
इस गोचर से असुरक्षा और वित्तीय समस्याएं पैदा होंगी। वित्तीय निर्णय लेने का यह सही समय नहीं है। आप ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। यह आपके करियर के लिए अच्छा समय नहीं होगा। व्यापारियों को मध्यम लाभ मिलेगा। आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से एलर्जी संबंधी सर्दी-जुकाम रहेगा। परिवार की बात करें तो विवादों से जूझना पड़ सकता है।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
चिंता तथा तनाव में रहेंगे। व्यवसायियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। रिश्तों में खुशियां बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि आप खुद का धैर्य बनाये रखें। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य ठीकठाक ही रहेगा। आपको अपने करियर में रुकावटें देखने को मिलेंगी। वरिष्ठ आपके साथ सही बर्ताव नहीं करेंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो आप अपने पार्टनर के साथ मधुर रिश्ता बनाए रखेंगे।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि के लिए यह गोचर ठीक ठाक रहने की उम्मीद है। इस दौरान आप स्वयं में कई बदलाव देखेंगे। करियर के लिहाज से यह आपके लिए अनुकूल समय होगा और व्यवसायियों को भी अच्छा मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप इस दौरान अधिक धन की बचत करेंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छे संबंध बनेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
जब विकास की बात होगी तो बाधाएं भी आएंगी। करियर के मामले में मध्यम परिणाम मिलेंगे। इस दौरान व्यवसायी अधिक सफल और लाभदायक रहेंगे। रिश्तों के मामले में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से नेत्र संबंधी परेशानी रहेगी। इस दौरान आपको अपने पैसों का ध्यान रखने की जरूरत है और अनावश्यक खर्चों से बचें।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं और अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। इस दौरान आप महत्वाकांक्षी रहेंगे। लंबी यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान आपका करियर उन्नति करेगा। व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान ख़र्चे भी बहुत होंगे और इसके चलते आपको क़र्ज़ लेना भी पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
यह समय आपके विकास के लिए अच्छा रहेगा। हालाँकि, करियर के मामले में, आपके वरिष्ठों के साथ संबंध कुछ ख़ास नहीं रहेंगे। नौकरीपेशा जातक बेहतर संभावनाओं के लिए अपनी जॉब बदल सकते हैं। व्यवसायी बिजनेस को सफलता के साथ आगे बढ़ाएंगे। धन की बचत के मामले में लापरवाही रहेगी जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। रिश्तों के मामले में सामंजस्य कम रहेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको संपत्ति भी विरासत में मिल सकती है।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
इस दौरान आपको अपने बड़ों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आपको विदेश में नौकरी करने के कुछ अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यापारियों को इस दौरान अधिक मुनाफा होगा।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आपके जीवन में परिवर्तन होंगे। आपको अपने करियर के मामले में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय के मामले में देरी और रुकावटें आएंगी। पैसों को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रिश्तों के मामले में सुख-शांति रहेगी। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। अनचाहा तनाव और दबाव रहेगा।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
धनु राशि के लोगों के लिए यात्रा का योग है और यह आपकी नौकरी से संबंधित हो सकता है। व्यवसायियों के लिए यह अच्छा समय होगा और आप आध्यात्मिक यात्राओं पर भी कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं। काम के मामले में आप अपने प्रतिस्पर्धियों से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रिश्ते की बात करें तो आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है।
मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
करियर के मामले में यदि आप उच्च कार्यकुशलता बनाए नहीं रखेंगे तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए लापरवाही भरी पड़ सकती है। व्यापारियों को ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। आप कम खर्च करके अपना पैसा बचाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे और अप्रत्याशित धन हानि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को लेकर तनातनी रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आपको अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंतित होने की आवश्यकता है। आपको अपने कार्यस्थल पर उच्च प्रदर्शन पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है और तभी आपको सफलता मिल सकती है। आप अपनी संतान के भविष्य और विकास को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापारियों को अधिक मुनाफा नहीं मिलेगा। बाजार में भारी प्रतिस्पर्धा रहेगी। पारिवारिक तनाव रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को नियंत्रण में रखने के लिए उचित आहार पर ध्यान देना चाहिए।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
कामकाज की बात करें तो काम का भारी दबाव रहेगा। इस राशि के व्यापारी बड़ा मुनाफा नहीं कमा पाएंगे। इस दौरान आप बहुत अधिक ख़र्च कर सकते हैं और बहुत सारा धन व्यर्थ के कामों में लग सकता है। रिश्ते के मामले में आप काफी खुशियों का अनुभव करेंगे। अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको समय पर भोजन करना होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications