Budha Gochar 2023: राजकुमार बुध का गोचर आज, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे झेलनी पड़ेगी मुसीबत

बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है, मगर प्रभाव के मामले में ये किसी से भी कम नहीं है। आकाशीय कैबिनेट में बुध ग्रह को राजकुमार की उपाधि दी गयी है।

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, बुध ग्रह को संचार, बुद्धि, तर्क की शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता और तार्किक सोच का कारक माना जाता है। इसके स्थान में परिवर्तन का असर लोगों के जीवन में साफ़ तौर पर देखने को मिलता है।

Budh Rashi Parivartan 2023 Effects: Mercury Transit in Taurus impact on zodiac signs and remedies

बुध देव 7 जून 2023 को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस गोचर का सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक किसी न किसी रूप में असर देखने को मिलेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि बुध के वृषभ राशि में प्रवेश का सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा और कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
इस दौरान आपको आर्थिक समस्या झेलनी पड़ सकती है। आप पैसे बचाने में असफल रहेंगे। करियर की बात करें तो आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इससे आपका प्रदर्शन भी प्रभावित होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को नुकसान हो सकता है इसलिए नए उद्यमों में निवेश करने का यह सही समय नहीं है। आपका निजी जीवन उत्तम रहेगा और सामंजस्य बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- आप प्रतिदिन 41 बार "ॐ नरसिंहाय नम:" मंत्र का जाप कर सकते हैं।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
इस दौरान आपको काफी धन प्राप्त होगा और इसलिए आपकी बचत की संभावना बढ़ जाएगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। करियर की बात करें तो पेशेवर लोगों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। आप अपने बुद्धि और कौशल का अच्छी तरह से उपयोग करने में सक्षम होंगे। आपको रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि आंखों से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय- आप प्रतिदिन 21 बार "ओम नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।

मिथुन: 21 मई - 20 जून
सेहत से जुड़ी दिक्कतें आएंगी इसलिए आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। करियर के लिहाज से ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाद-विवाद और संचार संबंधी समस्याएं होंगी जो आपके निजी जीवन में पूरे संतुलन को बिगाड़ देंगी और इसकी वजह से विवाद पैदा हो सकते हैं।
उपाय- आप प्रतिदिन 21 बार "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें, लाभ होगा।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
इस दौरान आपको थोड़ा धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना रहेगा। इस दौरान आपको यात्रा करने से बचने की जरूरत है। करियर की बात करें तो आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। नुकृपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। मगर बिजनेस में आपको नए प्रतियोगियों के लिए अच्छी रणनीति बनाने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी दिक्कतों से आपको जूझना पड़ सकता है।
उपाय- आप प्रतिदिन 11 बार "ॐ चन्द्राय नम:" का जाप करें।

सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
बुध गोचर प्रभाव के कारण भाग्य आपके पक्ष में नहीं रहेगा। इस दौरान आपको बड़े फैसले लेने से बचना जरूरी है। करियर के लिहाज से आपको सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को लाभ पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए लोगों को अपनी व्यावसायिक रणनीति बदलने की आवश्यकता है। लोग अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे नहीं रख पाएंगे, उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- आप सकारात्मक नतीजों के लिए प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
नौकरीपशा जातकों के लिए अनुकूल समय रहेगा। आप अपने काम को समय पर बढ़िया ढंग से पूरा करेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस अवधि में आप बचत भी कर सकेंगे। इस दौरान आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। रिश्तों की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आप दोनों के बीच नजदीकी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
उपाय- आप बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन यज्ञ-हवन कर सकते हैं।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
तुला राशि के जातकों के लिए ये गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। व्यापारियों को अपने शत्रुओं से जूझना पड़ सकता है। उनका सामना करने के लिए आपको अपनी रणनीति बनानी होगी। इस अवधि में की गयी यात्रा से धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काम का अनुकूल माहौल मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तनातनी हो सकती है।
उपाय- आप सकारात्मकता के लिए प्रतिदिन 11 बार "ॐ श्री दुर्गाय नमः" का जाप करें।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
जीवनसाथी के साथ संबंधों के मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इस गोचर के दौरान खर्चे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र की बात करें तो काम का दबाव रहेगा और उच्च अधिकारियों से भी आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके और आपके सहयोगियों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा रहेगी। धन प्राप्ति के लिए आपको अपने फैसले समझदारी के साथ लेने होंगे। रिश्तों के मामले में परिणाम सकारात्मक नहीं रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में कमी रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको गले का संक्रमण हो सकता है।
उपाय- आप प्रतिदिन 27 बार "ॐ भौमाय नम:" का जाप करें।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आर्थिक लिहाज से ये समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा। धन प्राप्ति के लिए किये गए आपके प्रयासों का परिणाम मिलेगा। दफ्तर में काम को लेकर दबाव महसूस हो सकता है। आपको सही प्लानिंग के साथ अपने काम पूरे करने होंगे। सेहत की बात करें तो टांगों या जांघों में दर्द रह सकता है। वैवाहिक रिश्ते में ग़लतफ़हमी रहेगी हालाँकि इसे आप अपनी सूझबूझ सुलझा लेंगे।
उपाय- आप बृहस्पतिवार के दिन यज्ञ-हवन कर सकते हैं।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि रहेगी और इस वजह से आप धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। करियर की बात करें तो वृद्धि होगी और प्रमोशन के आसार भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उन्हें शादी के बंधन में बंधने का मौका मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
उपाय- आप शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ-हवन कर सकते हैं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। संगीत में आपकी रुचि विकसित हो सकती है। करियर की बात करें तो आप पर काम का दबाव रहेगा लेकिन परिणाम ठीकठाक ही मिलेंगे। बढ़ते खर्चों के कारण आप ज्यादा पैसा नहीं बचा पाएंगे। प्रेम जीवन में उथल पुथल रह सकती है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य ठीकठाक रहेगा।
उपाय- आप प्रतिदिन "ॐ हं हनुमते नमः" का जाप कर सकते हैं।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
कामकाज के मामले में परिणाम मध्यम रहेंगे। आप ग्रोथ के लिए विदेश जाने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसाय के मामले में आगे चुनौतियां आएंगी। यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपको एक ठोस योजना बनाने की जरूरत है। यात्रा के दौरान धन की हानि होगी। आपके रिश्ते की बात करें तो आपसी समझ की कमी महसूस होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से गले का इंफेक्शन रहेगा।
उपाय- गुरुवार के दिन आपको जरूरतमंद वृद्ध लोगों को दान देना चाहिए।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion