Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Budh Uday 2023: मेष राशि में बुध के उदय से इन तीन राशियों का होगा भाग्योदय
ग्रहों की दशा दिशा राशियों और उनके भाग्य को प्रभावित करती है। ग्रहों के अस्त या उदय होने से राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ता है। मई के माह में बुध ग्रह का उदय होने वाला है।
बुध ग्रह अभी मेष राशि में है और उसी राशि में वे उदित अवस्था में आयेंगे। 14 मई को बुध का उदय मेष राशि में होगा। बुद्ध के उदित होने से कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे। इन राशियों को नौकरी, आर्थिक लाभ और करियर में वृद्धि के लाभ हासिल कर सकेंगे। जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जो बुध ग्रह के उदय से लाभ प्राप्त करेंगी -

मेष राशि
बुध का उदय इसी राशि में होगा इसलिए जातकों पर सीधा शुभ प्रभाव पड़ेगा। बुध ग्रह के उदय होते ही जातकों में आत्मविश्वास का संचार होगा और व्यक्तित्व में निखार होगा। इसके साथ ही बिजनेस में लगे हुए जातकों को लाभ की प्राप्ति होगी। बुध ग्रह के उदय होने से कुछ नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके फायदे में सहयोग करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आय में वृद्धि प्राप्त होगी। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। इस समय काल में स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति भी होगी।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों को भी बुध के उदय से लाभ फल मिलेंगे। व्यापार में लगे जातक मुनाफा कमा सकेंगे और वहीं नौकरी में लगे हुए जातकों को पदोन्नति के साथ साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। वहीं किसी यात्रा पर जाने के भी योग बनेंगे।

सिंह राशि
मई महीने में बुध ग्रह के उदय होने का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस समय काल में अचानकर धन लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय मांगलिक कार्य होने के भी संयोग बन रहे हैं। बुध के उदय के प्रभाव से जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। और इस समय दौरान किसी यात्रा पर जाने के संयोग भी बनेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
