Latest Updates
-
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार के राशि परिवर्तन से इन 4 जातकों की आय में होगी वृद्धि
ग्रहों की दुनिया में बुध को राजकुमार की उपाधि दी गयी है। यह बुद्धि, तर्क, संचार कौशल, निर्णय लेने की क्षमता और तार्किक सोच का कारक माना जाता है। जल्द ही बुध देव अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं।
बुध ग्रह 8 जुलाई 2023 को रात 12 बजकर 5 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन में देखने को मिलेगा।

हालांकि कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें बुध गोचर से बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। जानते हैं 8 जुलाई को बुध के राशि परिवर्तन से किन 4 राशियों को आर्थिक रूप से सबसे ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि:
बुध का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आपको करियर में शानदार ग्रोथ देखने को मिलेगी। जो जातक विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उन्हें खूष्खबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़े जातक भी मुनाफा कमाएंगे।

तुला राशि:
तुला राशि के जीवन में बुध गोचर के प्रभाव से सकारत्मकता की भार आएगी। आप इस अवधि में सुखद बदलाव महसूस करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों का काम बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत का फल प्रमोशन के तौर पर मिल सकता है। आपको नौकरी के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस अवधि में विरोधी पक्ष कमजोर होगा।

मकर राशि:
8 जुलाई को बुध के कर्क राशि में पहुंचने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। प्रमोशन के योग बनते नजर आ रहे हैं। करियर के लिहाज से ये समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। विदेश में नौकरी का अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। आकस्मिक धन लाभ से पैसों की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। दफ्तर में आपके लिए काम के लिहाज से अनुकूल माहौल रहेगा। आपको विदेश में नौकरी का मौका मिल सकता है। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। सेहत के मामले में भी यह समय अच्छा रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications