Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Budhaditya Yog 2024: सूर्य और बुध मिलकर चमकाएंगे इन 4 राशियों का भाग्य, अचानक होगा बड़ा धन लाभ
Budhaditya Yog February 2024: हिंदू पंचांग के मुताबिक, ग्रहों के राजा सूर्य तथा राजकुमार बुद्ध की युति शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होने वाली है। कुंभ राशि में सूर्य और बुद्ध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। ज्योतिष आचार्यों के अनुसार, बुधादित्य योग 20 फरवरी को प्रातः काल 06:07 मिनट से बना क्योंकि इस समय बुद्ध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं।
बुधादित्य योग 20 फरवरी की सुबह से प्रारंभ होकर 07 मार्च सुबह तक रहेगा। 7 मार्च सुबह 9:40 मिनट में बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। भगवान सूर्य देव 13 फरवरी को कुंभ राशि में दोपहर 03:54 मिनट प्रवेश कर गए थे और 14 मार्च दोपहर 2:46 मिनट तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। कुंभ राशि में बनने वाले 16 दिनों तक बुधादित्य योग 4 राशियों को बंपर लाभ प्रदान करने वाले हैं। आईए जानते हैं उन सौभाग्यशाली राशियों के बारे में।

फरवरी 2024 में बने बुधादित्य योग से इन राशियों को होगा लाभ
मेष राशि
बुधादित्य योग से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। बुधादित्य योग से आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में तेजी से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ वेतनमान में वृद्धि का लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के विकल्प मिल सकते हैं। आपको अच्छे जॉब के ऑफर आ सकते हैं। बुद्ध और सूर्य की युति से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। 20 फरवरी से किसी भी प्रकार के स्ट्रेस या तनाव नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बुधादित्य राजयोग से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। बुधादित्य राजयोग में सूर्य और बुद्ध का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर रहेगा। बिजनेस में सफल होंगे। व्यापार का क्षेत्र और फैलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थी जीवन में परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा। आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आपके जीवन में किसी भी प्रकार की विघ्न बाधा आ रही है तो वह 20 फरवरी के बाद कम होने लगेगी। मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आप मजबूत बनेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
ज्योतिष आचार्य के अनुसार बुधादित्य योग से कन्या राशि के जातक आर्थिक रूप से तेजी से विकास करेंगे। रुका हुआ पैसा जल्द ही मिलेगा जिससे आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा। किसी भी प्रकार के तनाव क्लेश की स्थिति नहीं रहेगी। नए मालवाहक वाहन का योग बन रहा है। कोई भी शारीरिक समस्या है तो 20 फरवरी के बाद से ही धीरे-धीरे ठीक लगना शुरू हो जायेगा। जो जॉब कर रहे हैं उनके वेतन मान के साथ पदोन्नति मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में पुरस्कार मिलने का योग है। विवाह योग्य हैं तो आपका विवाह जल्द ही तय हो सकता है।
मकर राशि
बुद्ध और सूर्य की युति से मकर राशि वालों की किस्मत का ताला खुलेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान की वृद्धि होगी। बॉस का साथ मिल सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से नए प्रोजेक्ट साइन करेंगे। कारोबार में तेजी से उछाल होगा। धन की प्राप्ति होगी। वाहन का योग बन रहा है। अगर मकर राशि के जातको का मन गृह निर्माण के लिए जा रहा है तो 20 फरवरी के बाद कार्य सफल हो सकते है। नए प्रतिष्ठान खुल सकते हैं। 20 फरवरी से 7 मार्च तक आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
