Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले, सफलता चूमेगी कदम
Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी देवता से होता है, और बुधवार का दिन भगवान बुद्ध और गणेश जी को समर्पित है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार और विवेक के कारक माने जाते हैं। यदि आपकी किस्मत का ताला बंद हो, नौकरी में बाधा हो या व्यापार में रुकावट हो, तो बुधवार को ये 5 उपाय जरूर करें।
ये न केवल ग्रह दोषों को शांत करते हैं बल्कि आपके जीवन में सफलता और समृद्धि भी लाते हैं। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से उन अचूक उपायों के बारे में जान लेते हैं।

1. गाय को हरा चारा खिलाएं
अगर लाख कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो आप बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं। बता दें कि इस दिन हरी चीजों का विशेष महत्व है। इस दिन गाय को हरा चारा या पालक खिलाने से बुध ग्रह मजबूत होता है। इससे बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।

2. गणपति की पूजा और दूर्वा अर्पित करें
भगवान गणेश को बुद्धि और सफलता का देवता माना गया है। बुधवार को गणपति को 21 दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जप करें। इससे कार्य में सफलता और विघ्न दूर होते हैं। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो ये उपाय आपके लिए बहुत कारगर है।

3. हरे वस्त्र पहनें और हरे फल दान करें
बुधवार को हरे रंग का खास महत्व है। इस दिन हरे वस्त्र पहनना, हरे फल जैसे अमरूद या हरी मूंग दाल का दान करना बुध को प्रसन्न करता है और भाग्य प्रबल होता है। आप सफलता की राह में आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए इस उपाय को आजमा सकते हैं। ये बहुत ही कारगर साबित होगा।

4. हरी मूंग का उपाय
मनपसंद नौकरी नहीं मिल रही है और करियर में बाधा आ रही है तो आप बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का उपाय करें। इसके लिए सुबह स्नान के बाद 7 हरी मूंग की दाल की पुड़िया बनाकर नदी में प्रवाहित करें या गाय को खिलाएं। यह उपाय करियर में आ रही बाधाओं को दूर करता है और मानसिक शांति देता है।

5. छोटी कन्याओं को भोजन कराएं
किस्मत के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है तो आप इसके लिए बुधवार को छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं और उन्हें हरे रंग की मिठाई खिलाएं।

इस बात का ध्यान रखें कि कन्याओं को भोजन दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके करवाएं। इससे बुध ग्रह शांत होता है और आपकी किस्मत का ताला खुल सकता
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications