Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Career in Politics: राजनीति में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं ये राशि वाले, क्या आपकी राशि भी हैं इसमें शामिल?
Career in Politics: हर व्यक्ति के अंदर कोई ना कोई गुण होता है।और सबकी अपनी एक अलग पर्सनालिटी होती है। ऐसे में बात जब करियर चुनने की आती है तो हमने पहले से ही कुछ ना कुछ तय किया होता है। हालांकि इसमें हमारी किस्मत की भी अहम भूमिका होती है। यानी ये कहना गलत नहीं होगा कि हमारा करियर काफी हद तक हमारी किस्मत पर भी निर्भर करता है।
आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वे कौन सी राशियां हैं जो जन्म से लीडर होते हैं और जिनके अंदर एक महान नेता बनने के सभी गुण मौजूद होते हैं। ये राशि वाले राजनीति में अच्छा करियर बना सकते हैं। तो चलिए देखते हैं।

Career in Politics: Prediction for All 12 Zodiac Signs
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि के जातक काफी साहसी और निडर होते हैं। ये आशावादी होते हैं और सब को साथ लेकर चलते हैं। इनके निर्णय लेने की क्षमता बहुत ही बढ़िया होती है। अपनी वाणी और व्यवहार से ये लोगों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। अगर ये राजनीति में जाते हैं तो एक अच्छा पद हासिल करते हैं क्योंकि एक दमदार राजनेता बनने के सारे गुण इनके अंदर मौजूद है।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं। एक बार ये जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके के ही मानते हैं। इन्हें नई नई चीजों के बारे में जानकारी हासिल करना पसंद होता है। कई बार ये थोड़े जिद्दी हो जाते हैं जो इनके लिए परेशानी की वजह भी बन जाता है। अपनी वाणी से एक समय पर ये करोड़ों लोगों को प्रभावित करने का दम रखते हैं। ऐसे में ये आसानी से अपनी बात किसी से भी मनवा लेते हैं। अगर ये राजनीति में जाते हैं तो ये एक स्मार्ट और सम्मानित नेता के रूप में जाने जाते हैं।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि के लोग काफी हाजिरजवाब और होशियार होते हैं। इनके बातचीत करने का अपना एक अलग ही अंदाज होता है। एक अच्छा वक्ता होनेर के साथ ये एक बढ़िया श्रोता भी होते हैं। हालांकि ये जन्मजात नेता नहीं होते हैं लेकिन राजनीति में काफी चतुर होते हैं। अगर इन्हें सही दिशा मिले तो ये एक प्रभावी नेता बन सकते हैं।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि वालों को हमेशा आदार और सम्मान की ही चाह होती है। ये जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां इनका खूब नाम होता है। इनमें नेतृत्व करने की स्वाभाविक क्षमता होती है। ये अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं और इन्हें मुर्ख बनाना आसान नहीं होता है। कई बार इनके स्वभाव में विरोधाभास भी नज़र आता है। यह जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होते हैं, ऐसे में एक अच्छा राजनेता बनने के इनके रास्ते में यह सबसे बड़ी रुकावट साबित होती है
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि के जातक यदि राजनीतिक क्षेत्र में जाते हैं तो इन्हें बड़ा मान सम्मान मिलता है। अपने आकर्षक और राजनीतिक आचरण से यह सबका दिल जीत लेते हैं। एक अच्छे नेता के सारे गुण इनमें मौजूद होते हैं और इनका आत्मविश्वास इन्हें बड़ी सफलता दिलाता है। ये दूरदर्शी होते हैं और अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए ये जी जान लगा देते हैं। यह लोगों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। यह काफी भावुक भी माने जाते हैं। दूसरों की छोटी छोटी बातों को यह दिल पर लगा बैठते हैं। ऐसे में ये अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। कन्या राशि के लोग राजनीति से परहेज करना पसंद करते हैं। इन्हें राजनीति नापसंद होती है। हालांकि इस क्षेत्र में ये फिट नहीं बैठते लेकिन फिर अगर ये राजनीति में अपना करियर बनाते हैं तो इन्हें अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यह एक बढ़िया राजनीतिक सलाहकार बन सकते हैं।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वाले सही समय पर सही निर्णय लेते हैं। ये शीघ्र, निष्पक्ष और उचित फैसला लेते हैं। इन्हें व्यवस्थित तरीके से अपना जीवन जीना पसंद होता है। ये एक अच्छे राजनेता साबित होते हैं। ये दूर की सोचते हैं और भविष्य की योजनाएं पहले से बनाकर रखते हैं। ये एक बेहतरीन राजनयिक और शांति दूत बन सकते हैं।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के जातक आशावादी और दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। ये अपने हर काम में प्रखर होते हैं। इनके अंदर कुछ अलग करने का जुनून होता है। ये करिश्माई और चुंबकीय पर्सनालिटी वाले माने जाते हैं। लोग अपने आप ही इनकी और खींचे चले आते हैं। ऐसे में ये एक मजबूत नेता साबित होते हैं। ये सबको साथ लेकर आगे बढ़ाना पसंद करते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि ये भावुक भी होते हैं, ऐसे में कई बार लोग इनका गलत फायदा भी उठा लेते हैं।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के लोग बहुत ही चंचल स्वभाव के होते हैं। इन्हें मौज मस्ती करना बेहद पसंद होता है। ये बहुत ही वफादार और भरोसेमंद माने जाते हैं। ये अपनी बात आसानी से किसी से भी मनवा लेते हैं। बात जब टीमवर्क की आती है तो यह मिलकर काम करते हैं और ज्यादातर सफलता हासिल करते हैं। इनकी मैनेजमेंट स्किल्स बहुत ही बढ़िया होती है और एक अच्छे टीम लीडर के सारे गुण इनमें होते हैं। अगर यह राजनीति में जाते हैं तो एक अलग ही मुकाम हासिल करते हैं।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के जातक बहुत ही परिश्रमी और वफादार माने जानते हैं। इनका स्वामी ग्रह है शनि है, ऐसे में ये एक महान अनुशासनशील बनते हैं। राजनीति में ये अच्छा करियर बना सकते हैं। ये लंबी योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। मकर राशि वाले अच्छी तरह समझते हैं की कड़ी मेहनत के बल पर सफलता कैसे प्राप्त की जा सकती है और दूसरों को मेहनत करने के लिए किस प्रकार प्रेरित किया जा सकता है।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के जातक बहुत ही बुद्धिमान और आत्मविश्वासी होते हैं। ये काफी खुले विचार वाले माने जाते हैं और इन्हें स्वतंत्रता बेहद पसंद होती है। ये प्रगतिशील सोच वाले होते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी समर्पित रहते हैं। ये हमेशा कुछ बड़ा और अलग करने की सोचते हैं, ऐसे में इन्हें जन्म से ही एक महान लीडर माना जाता है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि के जातक कलात्मक विचारों वाले और स्पष्टवादी होते हैं। ये परिस्थितियों को आसानी से समझ लेते हैं और जल्द ही लोगों से घुलमिल भी जाते हैं। राजनीति में ये लोग खूब नाम कमाते हैं और इन्हें सबका साथ भी मिलता है, लेकिन इनके अंदर मानसिक अस्थिरता की भावना होती है। अक्सर जल्दबाजी में ये कुछ ऐसे निर्णय ले लेते हैं जो इन्हें परेशानी में डाल देता है। कई बार ये ज्यादा कठोर भी हो जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
