Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Chaitra Navratri 2023 Rashifal: इस साल की नवरात्रि है बेहद ख़ास, इन राशियों पर होगी मां दुर्गा की विशेष कृपा
इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च से होने जा रहा है। माता के भक्तों के लिए ये पर्व बहुत खास है। इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों का पूजन किया जाता है।
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना की जाती है और पूरे नौ दिनों तक विधि विधान से पूजा-अर्चना करके मां का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इस बार नवरात्रि पर कुछ विशेष योग बन रहे हैं जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी देखने को मिलेगा।

इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2023 के चैत्र नवरात्र सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहने वाले हैं।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि फलदायी साबित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके अटके हुए काम भी इस अवधि में पूरे होंगे। सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।
माता का आशीर्वाद पाने के लिए अखंड ज्योत जलाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी हितकारी रहेगा।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों की किस्मत खुलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उन्नति मिल सकती है। छात्रों के लिए भी समय शुभ रहेगा। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस अवधि में आप जिन कार्यों की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।
इस अवधि में दुर्गा चालीसा का पाठ करने से मां की कृपा प्राप्त होगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान शुभ फल की प्राप्ति होने की उम्मीद है। इस राशि के सिंगल जातक विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वैवाहिक लोगों के जीवन में अनुकूलता आएगी। एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। पति-पत्नी साथ में माता की पूजा करें।
नवरात्रि में माता की आरती में लौंग व कपूर जलाएं।

कर्क राशि
नवरात्रि का समय कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप इस अवधि में जो काम करेंगे उसमें आपको कामयाबी जरूर मिलेगी।
नवरात्रि में माता की पूजा के साथ बजरंगबली का आशीर्वाद भी जरूर लें।

सिंह राशि
इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। आपके लिए इस साल की नवरात्रि बेहद शुभ रहने वाली है। सिंगल जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।
इस साल चैत्र नवरात्री के प्रथम दिन कलश स्थापना के समय देसी घी से अखंड ज्योत जलाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये नौ दिन बहुत शुभ रहेंगे। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपके रिश्ते में नयापन आएगा। पूर्व में तैयार की गयी रणनीति का अच्छा फल मिल सकता है।
नवरात्री के समापन में नौ कन्या और एक लंगूर को भोज कराने से लाभ होगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कोई बढ़िया अवसर हाथ आ सकता है। प्रेम जीवन पर मां की कृपा रहेगी। रिश्ते मजबूत होंगे।
नवरात्रि में दुर्गा कवच का पाठ करने से लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक यदि लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान चल रहे थे तो मां के आशीर्वाद से आपको राहत मिलने की उम्मीद है। सेहत आपकी पहले से बेहतर होगी। अच्छे नतीजे पाने के लिए आपको अपने विचार सकारात्मक रखने की सलाह दी जाती है।
इस नवरात्रि पर दुर्गा मां के मंदिर में लाल चुनर चढ़ाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को माता पर विश्वास बनाये रखने की जरूरत है। मां दुर्गा आपकी समस्याओं का समाधान जल्द करेंगी। इस अवधि में आपको खिन से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आप छोटी छोटी चीजों का उत्सव मनाएंगे।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय काफी खुशनुमा रहने की उम्मीद है। माता रानी आपकी सभी परेशानियों को दूर करेंगी। इस अवधि में आपको अपनी समस्याओं का हल मिल सकेगा। विवाह के इच्छुक जातकों को उनका जीवनसाथी मिल सकता है।
मां की कृपा बनाये रखने के लिए अष्टमी के दिन माता गौरी को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।

कुंभ राशि
यदि आप बीते कुछ समय से खुद को मुश्किलों से घिरा पा रहे थे, तो आपका वक्त बदलने वाला है। नवरात्रि के नौ दिन आपके जीवन में फुहार लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी चीजें आसान होंगी।
दुर्गा मैया के साथ बजरंगबली की भी पूजा करें।

मीन राशि
राशिफल के सबसे अंतिम राशि मीन के जातकों के लिए नवरात्रि बेहद शुभ रहने की उम्मीद है। इस अवधि में यदि आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको जरुर कामयाबी हासिल होगी।
माता का आशीर्वाद बनाये रखने के लिए घर से निकलते वक्त दुर्गा कवच का पाठ करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications