Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Navratri Vastu Upay 2023: इस नवरात्रि पर कर लें ये उपाय, माता दुर्गा के साथ लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद पाएं
ज़ोरों शोरों से मां दुर्गा के चैत्र नवरात्रों का पर्व मनाया जा रहा है। भक्त अपनी अपनी श्रद्धा से मां के नौ रूपों की पूजा कर रहें हैं।
घर पर मां दुर्गा की स्थापना और नौ दिनों तक सच्ची श्रद्धा से माता की अराधना से घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के दिनों में कुछ ख़ास उपाय करने से मां दुर्गा और लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूरे परिवार पर अपना आशीर्वाद देती हैं।
जानते हैं कौन से हैं वो वास्तु उपाय जिनका पालन करके आप भी नवरात्रों में मां दुर्गा और लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं-

हवन करने के स्थान का रखें ध्यान
कई लोग नवरात्रों के दौरान घर पर हवन का आयोजन करते हैं। यह हवन का कार्य आपको आग्नेय कोण में ही करना चाहिए क्योंकि यह अग्नि का स्थान होता है।
वास्तु के अनुसार घर में पूर्व-दक्षिण के मध्य का स्थान आग्नेय कोण का होता है। इस स्थान पर सूर्य की किरणों का सबसे अधिक वर्चस्व होता है। हवन के साथ साथ अखंड ज्योत भी इसी कोण में लगानी चाहिए।
कपूर जलाकर करें आरती
नवरात्रि के दिनों में हर शाम, सूर्यास्त के बाद, 7 कपूर जलाकर मां की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। साथ ही कपूर की सुगंध के साथ साथ घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।

मां का करें आह्वान
नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग अलग रूपों के अनुसार अलग अलग भोग तैयार किये जाते हैं। वास्तु के अनुसार पूजा के बाद देवी दुर्गा को भोग लगाते समय मंदिर की घंटी अथवा थाली ज़रूर बजानी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मां अपने आह्वान के बाद ही भोग ग्रहण करने आती हैं।
तुलसी पर जलाएं दीपक
नवरात्रि के दिनों में रोज़ाना घर की तुलसी पर एक दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार और विशेषकर वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है और गृह क्लेश खत्म होते हैं।

लाल चन्दन का टीका
हर पूजा में तिलक का ख़ास महत्व होता है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा के पश्चात माथे पर लाल चन्दन का तिलक लगाना चाहिए। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और हर कार्य में मन लगेगा। इसके साथ ही जीवन में गतिशीलता बनी रहेगी।

लाल रंग होता है शुभ
नवरात्रों के दौरान घर व पूजा स्थल में लाल रंग की चीज़ों से सजावट करें। साथ में लाल रंग की लाइट्स भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही मां दुर्गा को रोज़ाना लाल गुलहड़, गुलाब व कमल के फूल अर्पित करें। लाल रंग सकारात्मकता का प्रतीक होता है। इससे मां प्रसन्न होती हैं और घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
