Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chaitra Navratri 2024 Astrology: तीन दशक बाद चैत्र नवरात्र पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर होगी मां की कृपा
Chaitra Navratri 2024 Rashifal: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि बेहद ही महत्वपूर्ण है। चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल दिन मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहे हैं और इसका समापन 17 अप्रैल दिन बुधवार को रामनवमी के साथ होगा।
चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों का विशेष विधि विधान से पूजन किया जाता है। इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि मां भवानी घोड़े पर सवार होकर आएंगी। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र पर बहुत सारे दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।

Chaitra Navratri 2024 Auspicius Yog
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस वर्ष नवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग तथा शश सिद्धि योग का निर्माण होने जा रहा है। यह खास योग चैत्र नवरात्रि पर 30 वर्षों के पश्चात बनने जा रहा है। आईए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के आशीर्वाद से किन किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
Chaitra Navratri 2024: List of Lucky Zodiac Signs
मेष राशि:
चैत्र नवरात्र का पावन पर्व मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ होने वाला है। सभी कार्यों में तरक्की मिलेगी। माता रानी के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति में मजबूती प्रदान होगी। नए-नए कार्य क्षेत्र में विस्तार होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल में मधुरता एवं सहजता बनी रहेगी।
वृषभ राशि:
चैत्र नवरात्र में वृषभ राशि के जातकों के अच्छे दिन की शुरुआत होने वाली है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यदि किसी तरह की बीमारी से परेशान चल रहे थे तो रोग दोष कष्ट से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के वेतनमान में वृद्धि होगी। इनकम का सोर्स बढ़ेगा। आय के नए नए साधन आपको मिलेंगे। आपके परिवार या आपके ऊपर आने वाली सभी बाधाएं दूर होगी। इस दौरान माता की विशेष कृपा रहेगी।
कर्क राशि:
चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर कर्क राशि के लोगों के लिए खुशियों का पिटारा खुलने वाला है। इस समय आपको तेजी से धन लाभ प्राप्त होंगे। विदेश में नौकरी लगने की संभावना बढ़ेगी। सुख शांति समृद्धि तथा संपत्ति की प्राप्ति होगी। आपकी जिंदगी में आने वाली सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। यह आपके लिए साल के सबसे उत्तम दिनों में से रहेंगे। इस दौरान आप मानसिक तौर पर सुकून का अनुभव करेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications