Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण पर बनने जा रहा है गजकेसरी योग, इन राशियों की अभी से मनेगी दिवाली
Chandra Grahan 2023: ग्रहों की दुनिया में चंद्रमा का विशेष स्थान है। यह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति वाला ग्रह माना जाता है। आपको बता दें कि यह सिर्फ ढाई दिन में ही राशि परिवर्तन कर लेता है।
साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह 28 अक्टूबर को लगने वाला है। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं और यहां पहले से देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं।

मेष राशि में चंद्रमा और बृहस्पति की युति होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। चंद्र देव सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे और यहां 30 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक विराजमान रहेंगे। 28 अक्टूबर, शनिवार को चंद्र ग्रहण के अलावा शारद पूर्णिमा भी पड़ रही है। यह ग्रहण मेष राशि में लगने की वजह से काफी खास माना जा रहा है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण पर बनने जा रहा गजकेसरी योग किन राशियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहने वाला है।
मेष राशि:

मेष राशि के लिए चंद्र ग्रहण पर बनने जा रहा गजकेसरी योग बेहद फलदायी रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन की आवक बढ़ने से पैसों से जुडी समस्या का अंत होगा। दफ्तर में आपको अपने कार्य के लिए सराहना मिलेगी, साथ ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि:

चंद्रग्रहण के दिन बन रहा गजकेसरी योग कर्क राशि के जातकों के लिए फलदायी रहेगा। इस योग का भरपूर लाभ आपको प्राप्त होगा। आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आप इस अवधि में जिस कार्य की शुरुआत करें उसमें आपको सफलता हासिल होगी। घर के सदस्य आपका हर परिस्थिति में साथ देंगे। निवेश के लिहाज से समय अच्छा है। आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि:

गजकेसरी योग का लाभ वृश्चिक राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
