Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Chandra Grahan 2023: वैशाख पूर्णिमा को लगने वाला चंद्र ग्रहण इन तीन राशियों के लिए रहेगा सौभाग्यशाली
वैसे तो ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र को भी इससे जोड़कर देखा जाता है। जल्द ही साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है और सभी इससे जुड़ी हर तरह की जानकारी पाना चाहते हैं।
अप्रैल की 20 तारीख को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण नजर आया था अब लगभग पंद्रह दिन के अंतराल में चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन 5 मई को लगेगा।

इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे लगेगा। साथ ही जानते हैं उन तीन सौभाग्यशाली राशियों के बारे में जिन्हें चंद्र ग्रहण से लाभ मिलने की संभावना है।
चंद्रग्रहण 2023 की तिथि और समय
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।
चंद्र ग्रहण की तिथि: 5 मई 2023, शुक्रवार
समय: रात 8:45 से देर रात 1:00 बजे तक
5 मई 2023 को लगने वाला चंद्र ग्रहण इन तीन राशियों के लिए शुभ परिणाम लाएगा।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आपका भाग्य पक्ष में मजबूत रहेगा। आपका भविष्य भी उज्जवल होगा। जो जातक नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही इस दौरान उन्हें प्रमोशन भी मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप आय के नए साधन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग नए उद्यमों में निवेश करेंगे और अच्छा रिटर्न भी प्राप्त करेंगे। आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके लिए यह यात्रा लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जो छात्र परीक्षा दे रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इस अवधि में आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इस दौरान आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों की तरफ रुझान महसूस करेंगे। इस दौरान आपके दिमाग में कई तरह के विचार आएंगे। आप पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी अदालती मामले से निपट सकते हैं। चिंता न करें क्योंकि फैसला आपके पक्ष में जाएगा। आपको बात करते समय अपने लहज़े पर नज़र रखने की ज़रूरत है। खुद को तर्क-वितर्क और टकराव से दूर रखें। जो लोग सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, नतीजा आपके हक में आएगा।
मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
इस समय आपको काफी धन की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आपनया वाहन या घर खरीदना चाहते हैं तो यह सही समय है। व्यवसायी नए उद्यमों में निवेश कर सकते हैं और उन्हें मुनाफ़ा होगा और अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। पेशेवर लोगों को उनके काम के लिए पहचान मिलेगी और उन्हें पदोन्नति भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्हें भरपूर मौके मिलेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बरकरार रहेगी और लोग आपके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण आपसे प्रभावित होंगे। आपका रुका हुआ पैसा भी वापस आ जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
