Latest Updates
-
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Chandra Grahan 2023 Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर लग रहे साल के पहले चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर कैसा होगा असर?
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को कभी भी शुभ नहीं माना गया है और इसका प्रभाव राशि फल पर भी पड़ता है। चंद्र ग्रहण, चंद्रमा से जुड़ा होता है लेकिन इसका प्रभाव जीवन में अनिश्चितता, कठिनाइयां और बाधाएं भी लाता है।
चंद्रमा का प्रभाव जातकों के स्वभाव, मानसिकता, भावनाओं और विचारों से जुड़ा होता है और इसलिए इस पर लगने वाला ग्रहण राशियों को भी प्रभावित करता है।

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023 को लगेगा। यह ग्रहण दक्षिण/पूर्वी यूरोप, अधिकांश एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। हालांकि चंद्र ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा।
चंद्र ग्रहण का प्रभाव राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरीकों से पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किसे अवसर मिलेंगे और कौन चुनौतियों का सामना करेगा-
मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल)
मेष राशि के जातक अपनी प्राकृतिक प्रवृत्तियों को नियंत्रित करेंगे और इस दौरान अधिक दयालु रहेंगे। आप भोले हैं जिस कारण चीजें आपके पक्ष में नहीं होंगी। यह चंद्र ग्रहण आपके भविष्य के लिए भी बेहद जरूरी रहेगा। आपको अपने स्वभाव को थोड़ा स्थिर रखने की जरूरत है और अपने रास्ते में आने वाली परिस्थितियों से निपटने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि (20 अप्रैल - 20 मई)
ग्रहण का समय आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। करियर के लिहाज से एक आदर्श नौकरी की तलाश करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में उत्साह से काम करने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे और वे अपनी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसलिए ग्रहण के प्रभाव के दौरान धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है।
मिथुन राशि (21 मई - 20 जून)
इस दौरान जातकों के रचनात्मक कौशल में सुधार होगा जिससे भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी। इससे आपके जीवन को एक नई दिशा भी मिलेगी। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के कारण आपके आस-पास के लोग आपकी सराहना करेंगे। आप इस दौरान खुद पर भी काम करेंगे और खुद को पहले से बेहतर स्वरूप में लाने का प्रयास करेंगे।
कर्क राशि (21 जून - 22 जुलाई)
इस राशि के जातकों के पैतृक संपत्तियों के मामले में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। घर परिवार में स्थिति अच्छी नहीं होगी। आप इस समय के दौरान भावना की कमी, निराशा और वैराग्य का अनुभव करेंगे। इस दौरान आपका सामाजिक कद अप्रभावित रहेगा। लेकिन कठिन परिस्थितियों के कारण आपको निराशा का अनुभव होगा।
सिंह राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त)
इस दौरान आपका जीवन के प्रति बिल्कुल अलग दृष्टिकोण रहेगा। आपके आस-पास के लोग आपके व्यक्तित्व से लाभान्वित होंगे। इस अवधि में आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और सही दिशा में चलने से सब कुछ पटरी पर आ जाएगा।
कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितंबर)
यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपनी आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए, आप अपनी जागरूकता बढ़ाने में सक्षम होंगे। आपको स्वयं की देखभाल में समय लगाने की ज़रूरत है। आप खुद को अपनी प्राथमिकता बनाएं। इसके परिणाम आपके पक्ष में होंगे। साथ ही आप भविष्य में सभी स्थितियों को संभालने में सक्षम होंगे।
तुला राशि (23 सितंबर - 22 अक्टूबर)
आप दूसरों पर भावनात्मक प्रभाव डालने में सक्षम होंगे और आपको अपने स्वभाव के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता होगी। यदि आप कठिन परिस्थितियों से बचना चाहते हैं, तो आपको यथार्थवादी होने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो डेडलाइन और असाइनमेंट निपटाते समय आपको अधिक सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर)
आपके जीवन में संतुलन रहेगा। आप हर बात को गहराई से समझ पाएंगे। इस दौरान आप जीवन के कई पहलुओं की खोज करेंगे। आप जीवन में शान से आगे बढ़ेंगे, अपनी गलतियों से सीखेंगे और खुद का बेहतर संस्करण बनेंगे।
धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर)
आप अपने आसपास के लोगों के साथ मधुर संबंध स्थापित करने में सक्षम होंगे। आप दोस्ती के मूल्य की सराहना करेंगे। आपके संबंध अच्छे और पूर्ण होंगे। आप खुशी और आनंद से भरे रहेंगे और तनाव से मुक्त रहेंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। ग्रहण का समय आपके संबंधों के लिए शुभ रहने वाला है।
मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी)
इस दौरान आपको नए अवसर मिलेंगे। करियर की बात करें तो तरक्की होगी और आप अपने काम पूरे कर पाएंगे। वेतन में वृद्धि होगी और आपका प्रमोशन भी होगा। साथ ही, कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी होंगी जिनका आपको ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी)
यह ग्रहण आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण होगा। व्यवसाय में लगे हुए जातक नए उद्यमों में निवेश करेंगे और करियर के मामले में आप नई ऊंचाइयों को छुएंगे। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च)
इस समय में आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। अगर आप दुखद परिस्थितियों से निपट रहे हैं तो चिंता न करें यह समय जल्द बीत जाएगा। चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही आपका जीवन पटरी पर आ जाएगा। भविष्य में कुछ सुखद परिणाम मिलेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications